हॉकी एशिया कप 2025 : भारत ने जापान को 3-2 से हराकर सुपर 4 में प्रवेश किया

0
11
hockey asia cup india beat japan super
hockey asia cup india beat japan super

राजगीर, 31 अगस्त । hockey asia cup india beat japan super :  भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को बिहार के राजगीर के बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में एशिया कप 2025 के ग्रुप ए के दूसरे मैच में जापान को 3- से2 शिकस्त दी।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए

hockey asia cup india beat japan super : यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। दो मैचों में 6 अंकों के साथ भारत पूल ए स्टैंडिंग में टॉप पर है। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में सुपर 4 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। पुरुष हॉकी रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत के लिए मनदीप सिंह (चौथे मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (5वें और 46वें मिनट में) ने गोल दागे।

hockey asia cup india beat japan super : भारत ने पहले क्वार्टर की शानदार शुरुआत

भारत ने पहले क्वार्टर की शानदार शुरुआत की। चौथे मिनट मंदीप सिंह ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। सुखजीत सिंह ने बेसलाइन पर गेंद ली और मनदीप सिंह (चौथे मिनट) को एक बेहतरीन पास दिया, जिसे उन्होंने गोलपोस्ट के सामने अपने मार्कर को छकाते हुए नेट में डालकर टीम का खाता खोला।

hockey asia cup india beat japan super : भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली

अगले ही मिनट भारत को मुकाबले का पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला और दो रीटेक के बाद, कप्तान हरमनप्रीत सिंह (पांचवें मिनट) ने एक जोरदार शॉट लगाया, जो जापानी गोलकीपर के पैर से टकराकर गोल में चला गया। इसी के साथ भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली।

जापान को 24वें मिनट में अपना दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला

hockey asia cup india beat japan super : जापान को 13वें मिनट में एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन जापानी टीम इसका कोई फायदा नहीं उठा सकी। 19वें मिनट में जापान गोल करने के करीब पहुंच गया था। रयोसुके शिनोहारा ने गेंद को मिडफील्ड से ड्रिबल किया और एक बैकहैंड शॉट लगाया, जो मामूली अंतर से बाहर चला गया। जापान को 24वें मिनट में अपना दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार भी जापान नाकाम रहा।

hockey asia cup india beat japan super : जापान ने तीसरे क्वार्टर में अपना पहला गोल किया

जापान ने तीसरे क्वार्टर में अपना पहला गोल किया। कोसेई कावाबे (38वें मिनट) ने सर्कल के अंदर एक मुश्किल पास को सफलतापूर्वक लिया और उसके बाद एक शानदार शॉट लगाया, जो गोलकीपर को छकाते हुए निचले दाएं कोने में पहुंचा।

hockey asia cup india beat japan super : जापान ने बराबरी की तलाश में आक्रामक रणनीति अपनाई

इस गोल के बाद, जापान ने बराबरी की तलाश में आक्रामक रणनीति अपनाई। क्वार्टर खत्म होने में बस कुछ ही क्षण बचे थे, भारत को एक महत्वपूर्ण पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह (45वें मिनट) ने गोलकीपर के पैरों के बीच से खूबसूरती से गोल में बदलकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया।

भारतीय गोलकीपर सूरज ने लगातार दो शानदार गोल बचाए

hockey asia cup india beat japan super : अंतिम क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में जापान को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज ने लगातार दो शानदार गोल बचाए। मैच के 59वें मिनट में जापान के कोसेई कावाबे ने मुकाबले का अपना दूसरा गोल दागा। इसके साथ भारत के पास महज एक गोल की बढ़त शेष रह गई।

भारतीय गोलकीपर कृष्ण बी पाठक का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच

hockey asia cup india beat japan super : कप्तान हरमनप्रीत सिंह को अंतिम मिनट में येलो कार्ड दिखाया गया, लेकिन अपनी मामूली बढ़त को बरकरार रखते हुए भारत ने जीत दर्ज की। यह भारतीय गोलकीपर कृष्ण बी पाठक का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच था।


Read More: उत्तर प्रदेश: ‘एक लड़के ने गोला दागा, फिर हुआ धमाका’, लखनऊ विस्फोट मामले में महिला ने किया दावा


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार