संभल में आज फिर खुदाई, ASI की टीम कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची, कृष्ण कूप का किया जाएगा सर्वे

Hindu Temples of Sambhal

लखनऊ: Hindu Temples of Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुस्लिम बहुल इलाके में सनातन के लगातार सबूत मिल रहे हैं। इसके बाद भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण (ASI) की टीम सर्वे कर रही है। संभल में आज लगातार दूसरे दिन भी सर्वे किया जा रहा है। शनिवार को भी ASI की टीम संभल के कल्कि विष्णु मंदिर पहुंच गई है। अब यहां पर ASI की टीम सर्वे का काम कर रही है। ASI की टीम के साथ प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।

Hindu Temples of Sambhal: कूप के चारों तरफ 5 फीट ऊंची दीवार

आज सर्वे का काम कृष्ण कूप में किया जाना है, जो कल्कि मंदिर के मेन गेट के पास है। बताया जा रहा है कि ये कृष्ण कूप संभल के जामा मस्जिद के पास से महज 500 मीटर की दूरी पर है। कृष्ण कूप चारों तरफ दीवारों से घिरा हुआ है। इसके चारों तरफ 5 फीट ऊंची दीवार बनी हुई है। इसके साथ ही कूप के अंदर झाड़ियां और गंदगी फैली हुई है।

Hindu Temples of Sambhal: साल 2021 में आए थे सीएम योगी

बता दें कि शुक्रवार को ASI की टीम ने 5 तीर्थ और 19 कूपों यानि कुल 24 जगहों का सर्वे किया था। आज कृष्ण कूप का सर्वेक्षण किया जाएगा। ये कूप संभल में कल्कि मंदिर के पास है। जो बहुत ही प्राचीन है। मंदिर के गेट पर एक बोर्ड लगा हुआ है। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में सीएम योगी यहां आए थे। अब यहां के कूपों और तीर्थों के सर्वे का काम किया जा रहा है।

Hindu Temples of Sambhal: 46 साल बाद खोला गया मंदिर

भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग की टीम ने शुक्रवार को कई जगहों पर सर्वेक्षण किया था। उसमें कार्तिक महादेव मंदिर भी शामिल है, जिसे 46 साल बाद 14 दिसंबर को खोला गया था। बताया जा रहा है कि ये मंदिर 1978 के दंगे के बाद से बंद था। सर्वे को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। जिस पर संभल के डीएम ने साफ कर दिया है कि किसी दरगाह या मस्जिद का सर्वेक्षण नहीं किया गया है।


Read More: पीएम मोदी का ऐतिहासिक कुवैत दौरा: 43 वर्षों बाद भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here