HBD Hema Malini: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ‘ड्रीम गर्ल’ हुई आज 72 साल की…

नई दिल्ली,

बॉलीवुड ‘ड्रीम गर्ल‘ यानी हेमा मालिनी ​का फिल्मी सफर काफी शानदार रहा है। हेमा मालिनी अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उनके लिए न सिर्फ फैंस बल्कि कई हीरो के भी दिल धड़कते थे। हेमा मालिनी ने अपने फिल्मी सफर में कई हिट और यादगार फिल्में दी हैं। आज फिल्मों से लेकर राजनीति ​तक का सफर तय करने वाली हेमा मालिनी का जन्मदिन है। हेमा का जन्म 16 अक्टूबर, 1948 को हुआ था। हेमा आज 72 साल की हो गई हैं।

10वीं के बाद ही आने लगे थे फिल्मों के ऑफर  

हेमा मालिनी ने बतौर बाल कलाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। हेमा ​दक्षिण भारत से आती हैं। इसके बावजूद उन्होंने ​हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम हासिल किया। उनके काम की मिसाल आज भी हिंदी सिनेमा में दी जाती है। हेमा की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने चेन्नई के एक स्कूल में 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई की। इसी दौरान उन्हें फिल्मों के  ऑफर आने लगे थे। इसी वजह से 11वीं कक्षा के दौरान ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वहीं ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने 10वीं की परीक्षा भी बाद में पास की थी।

फिल्मी करियर

हेमा मालिनी के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1961 में एक तेलुगू फिल्म ‘पांडव वनवासन’ में एक नर्तकी का रोल निभाया था। इसके बाद साल 1968 में फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में लीड रोल राज कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में हेमा मालिनी के काम को देखते हुए राज कपूर ने कहा था कि एक दिन वो फिल्म जगत का बहुत बड़ा सितारा बनेंगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

उसके बाद हेमा मालिनी ने साल 1970 में फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ में काम किया, जो सुपरहिट रही। बस फिर क्या था यहीं से हेमा का​ फिल्मी सफर चल निकला। इसके बाद उन्होंने साल 1972 में आई फिल्म ‘सीता और गीता’ में डबल रोल निभाया। ये फिल्म भी सुपरहिट रही और उन्होंने इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया।  इसके बाद हेमा ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘शोले’, ‘ड्रीमगर्ल’, ‘सत्ते पे सत्ता’ और ‘किनारा’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

इन तरीकों से करती हैं कमाई 

हेमा मालिनी एकअदाकारा होने के लिए एक फिल्म निर्माता भी हैं। इसके अलावा वह एक बेहतरीन क्‍लासिकल डांसर भी हैं। एक्टिंग के अलावा वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। वह इन सभी के जरिए कमाई करती हैं। वह एक प्रोजेक्‍ट के लिए करीब 3 से 4 करोड़ रुपए लेती हैं। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 440 करोड़ रुपए है।

सबसे ज्‍यादा भुगतान पाने वाली अदाकाराओं में शुमार 

हेमा मालिनी अपने दौर की सर्वाधिक भुगतान पाने वाली अदाकाराओं में से एक रही हैं। उन्‍होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ 15 फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा उन्‍होंने शशि कपूर, शम्मी कपूर, संजीव कुमार, देव आनंद, जीतेंद्र, अमिताभ बच्चन और अन्य प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ भी काम किया।

इन कारों का है कलेक्‍शन 

हेमा मालिनी के पास कई लग्‍जरी कारों का कलेक्‍शन है, जिनमें ऑडी क्यू5, मर्सिडीज-बेंज एम-क्लास है आदि शामिल है। उन्‍होंने अपने 71वें जन्मदिन पर एमजी हेक्टर भी खरीदी थी।

डेब्‍यू फिल्म से ही मिली सफलता 

हेमा मालिनी को प्‍यार से लोग ड्रीम गर्ल के नाम से जानते हें। उन्‍होंने बॉलीवुड में फिल्म “सपनों का सौदागर” से डेब्‍यू किया था। वह पहली ही मूवी के बाद से फेमस हो गई थीं। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलें। बॉलीवुड में उनका करियर शानदार रही। उनकी फिल्म सीता और गीता और शोले ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

राजनीति सफर 

हेमा मालिनी 2004 में राज्यसभा में एक सांसद के रूप में भाजपा में शामिल हुईं। मार्च 2010 में उन्‍हें भाजपा की महासचिव नियुक्त किया गया। 2014 में उन्‍हें लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया था। 2019 के लोकसभा चुनावों में भी उन्‍हें जीत हासिल हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here