Hareli Tihar : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश वासियों को दी हरेली तिहार की बधाई शुभकामनायें

Hareli Tihar
Hareli Tihar

रायपुर 04 अगस्त /Hareli Tihar :   छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ की प्रथम त्यौहार “हरेली” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हरेली माता से प्रार्थना करते हुए कहा कि, प्रदेश मे खुशहाली उन्नती एवं सर्वहारा वर्ग का उत्थान हो।

हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार

Hareli Tihar : हरेली तिहार छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण और पारंपरिक त्योहार है। इसे छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहार कृषि प्रधान समाज के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन किसान अपने कृषि औजारों, बैलों और खेतों की पूजा करते हैं। हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Hareli Tihar :  हरेली तिहार का महत्व

कृषि का महत्व

हरेली तिहार किसानों के लिए एक शुभ दिन होता है। वे इस दिन अपनी मेहनत और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Hareli Tihar :  नई फसल का आगमन

यह त्योहार नई फसल के आगमन का संकेत देता है और किसानों को आने वाले वर्ष के लिए अच्छी फसल की उम्मीद होती है।

Hareli Tihar :  सामाजिक एकता

इस त्योहार में लोग एक साथ आते हैं और मिलकर जश्न मनाते हैं, जिससे सामाजिक एकता बढ़ती है।


यह भी देखें: Centre Government : देश में 95 प्रतिशत गांवों के पास है इंटरनेट की सुविधा