ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

Gyanesh Kumar now in a

नई दिल्ली, 17 फरवरी । Gyanesh Kumar now in a : चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय ने इस संबंध में सोमवार देर रात अधिसूचना जारी की।

भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त चुना गया

Gyanesh Kumar now in a : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार शाम को दिल्ली में बैठक की जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर ज्ञानेश कुमार को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त चुना गया।

हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया

Gyanesh Kumar now in a : वहीं हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी को ज्ञानेश कुमार की पदोन्नति के बाद चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे।

केरल कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार तीन सदस्यीय पैनल के दो आयुक्तों में से वरिष्ठ हैं, जिसका नेतृत्व राजीव कुमार ने किया था। पैनल के दूसरे आयुक्त उत्तराखंड कैडर के अधिकारी सुखबीर सिंह संधू हैं।

ज्ञानेश कुमार 1988 केरल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी

Gyanesh Kumar now in a : ज्ञानेश कुमार 1988 केरल कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह संसदीय कार्य मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। गृह मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Gyanesh Kumar now in a : जम्मू-कश्मीर मामलों को संभालने में ज्ञानेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका

जम्मू-कश्मीर मामलों को संभालने में ज्ञानेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जब 2019 में अनुच्छेद 370 को अप्रभावी घोषित किया गया था, तब वह गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर डेस्क के प्रभारी थे। उन्होंने केरल में विभिन्न पदों पर भी काम किया है, जिनमें एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर और केरल राज्य सहकारी बैंक के एमडी के पद शामिल हैं।

Gyanesh Kumar now in a : आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त

उन्होंने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है और आईसीएफएआई से बिजनेस फाइनेंस तथा हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पर्यावरण अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। उन्होंने 15 मार्च, 2024 को चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला और वे उत्तराखंड कैडर के सुखबीर संधू के साथ चयन पैनल द्वारा नियुक्त दो आयुक्तों में से एक थे।

Gyanesh Kumar now in a : चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को समाप्त

मौजूदा चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है। मई 2022 में सीईसी के रूप में कार्यभार संभालने वाले राजीव कुमार ने 2024 में लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्य विधानसभा चुनावों सहित कई प्रमुख चुनावों की देखरेख की।

नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल 26 जनवरी 2029 को समाप्त होगा। उनकी देखरेख में इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव और अगले साल बंगाल, असम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव होंगे।

अब तक के मुख्य चुनाव आयुक्तों की सुची

क्र. नाम चित्र कार्यकाल
01 सुकुमार सेन चित्र:Sukumar Sen.jpg २१ मार्च १९५० १९ दिसम्बर १९५८
02 के. वी. के. सुंदरम २० दिसम्बर १९५८ ३० सितंबर १९६७
03 एस. पी. सेन वर्मा १ अक्टूबर १९६७ ३० सितंबर १९७२
4 डॉ॰ नगेन्द्र सिँह 1 अक्टूबर 1972 6 फ़रवरी 1973
5 टी. स्वामीनाथन 7 फ़रवरी 1973 17 जून 1977
6 एस. एल. शकधर : 18 जून 1977 17 जून 1982
07 आर. के. त्रिवेदी 18 जून 1982 31 दिसम्बर 1985
08 आर. वी. एस शास्त्री 1 जनवरी 1986 25 नवम्बर 1990
09 वी. एस. रमादेवी 75px VS RamaDevi 26 नवम्बर 1990 11 दिसम्बर 1990
10 टी. एन. शेषन 12 दिसम्बर 1990 11 दिसम्बर 1996
11 एम. एस. गिल 12 दिसम्बर 1996 13 जून 2001
12 जे. एम. लिंगदोह 14 जून 2001 7 फ़रवरी 2004
13 टी. एस. कृष्णमूर्ति 8 फ़रवरी 2004 15 मई 2005
14 बी. बी. टंडन 16 मई 2005 28 जून 2006
15 एन गोपालस्वामी 29 जून 2006 20 अप्रैल 2009
16 नवीन चावला 21 अप्रैल 2009 29 जुलाई 2010
17 शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी 30 जुलाई 2010 10 जून 2012
18 वी. एस. संपत 11 जून 2012 15 जनवरी 2015
19 एच॰ एस॰ ब्रह्मा 16 जनवरी 2015 18 अप्रैल 2015 [4]
20 नसीम जैदी 19 अप्रैल 2015 5 जुलाई 2017
21 अचल कुमार ज्योति 6 जुलाई 2017 22 जनवरी 2018
22 ओम प्रकाश रावत 23 जनवरी 2018 1 दिसम्बर 2018
23 सुनील अरोड़ा 75px Media address by Chief Election Commissioner of India%2C Shri Sunil Arora on 2nd December 2018 %28cropped%29 2 दिसंबर 2018 12 अप्रैल 2021
24 सुशील चंद्रा 13 अप्रैल 2021 14 मई 2022
25 राजीव कुमार 75px Chief Election Commissioner of India Rajiv Kumar 15 मई 2022 18 फरवरी 2025

Read More: दिल्ली के अलावा इन राज्यों में महसूस हुआ भूकंप, रेलवे स्टेशन पर बैठा यात्री बोला-‘सब भागने लगे, लगा ब्रिज टूट गया’


(यह खबर ‘आईएएनएस न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है.  )

 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here