बीजापुर: संवादाता नवीन कुमार लाटकर: Gau Samman Awahan Abhiyan: जिले के धर्मप्रेमी एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों द्वारा “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के अंतर्गत व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिलेभर में 11,000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा देने तथा उनकी सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की।
Gau Samman Awahan Abhiyan: गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई
अभियान के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ बीजापुर से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।
आयोजकों ने बताया कि यह अभियान देशभर के लगभग 5000 तहसीलों में चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि भारतीय संस्कृति में गाय आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ पोषण का महत्वपूर्ण आधार भी है, इसलिए उसे “राष्ट्र माता” का संवैधानिक दर्जा दिया जाना चाहिए।
बीजापुर जिले में पिछले एक महीने से घर-घर और मंदिरों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
Gau Samman Awahan Abhiyan: बीजापुर जिले में पिछले एक महीने से घर-घर और मंदिरों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 20,000 लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ। रैली से पूर्व गायत्री शक्तिपीठ में विधिवत पूजन-अर्चना कर गौ माता का आवाहन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयपाल सिंह राजपूत, श्रीमती खेमिनी यादव, अर्चना सिंह, मोहिनी साहू, शंकर कुड़ियम, विजय बहादुर राजभर, अर्जुन वेको, राहुल गुप्ता, राजू गांधी, कैलाश सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Gau Samman Awahan Abhiyan: इसी क्रम में भोपालपटनम, भैरमगढ़ और उसूर तहसीलों में भी ज्ञापन सौंपा गया, जहां सैकड़ों लोग अभियान में शामिल हुए।
Read More : सीएम योगी का छात्रों को संदेश, ‘असफलता से न हों निराश, ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र के साथ बढ़ते रहें आगे’















