GATE पपरीक्षा में नकल रैकेट उजागर, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 6 आरोपी गिरफ्तार

0
6
GATE exam Cheating racket exposed
GATE exam Cheating racket exposed

रायपुर, 16 फरवरी । GATE exam Cheating racket exposed : रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा के दौरान सामने आए नकल कांड ने एक संगठित अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन हरियाणा में बैठे एक मास्टरमाइंड द्वारा किया जा रहा था, जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करा रहा था।

GATE परीक्षा के दौरान नकल कांड

GATE exam Cheating racket exposed : GATE परीक्षा के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ दिलाने की योजना बनाए जाने की विश्वसनीय सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी

पुलिस टीम द्वारा तत्काल संयुक्त टीम गठित

GATE exam Cheating racket exposed : सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल , डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में , एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में, एसीपी पुरानी बस्ती और क्राइम के नेतृत्व में थाना डीडी नगर एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा परीक्षा केंद्र के आसपास गोपनीय निगरानी

GATE exam Cheating racket exposed : पुलिस टीम द्वारा परीक्षा केंद्र के आसपास गोपनीय निगरानी रखी गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने परीक्षा केंद्र आयन डिजिटल जोन, सरोना के पास कुछ व्यक्तियों को संदिग्ध परिस्थितियों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ पाया।

GATE exam Cheating racket exposed : ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके पास नकल कराने में प्रयुक्त उपकरण पाए गए, जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अंदर परीक्षा दे रहे साथियों का नाम बताया , बताए नाम के परीक्षार्थियों के संबंध में परीक्षा केंद्र से संपर्क कर संदेहियों की तलाशी लेने पर ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला l

हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से प्रश्न पढ़ते 

GATE exam Cheating racket exposed : आरोपियों ने बताया कि इस ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षा केंद्र में बैठे अभ्यर्थी द्वारा प्रश्न पढ़ते ही, बाहर बैठे सहयोगी द्वारा गूगल सर्च के जरिए उत्तर तैयार कर उन्हें तुरंत परीक्षार्थी तक पहुंचाया जाता था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को विशेष रूप से तैयार हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराए थे

GATE exam Cheating racket exposed : मोटी रकम वसूली जाती थी

परीक्षा के दौरान बाहर बैठा सहयोगी प्रश्न प्राप्त कर उत्तर तैयार करता था और ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षार्थी तक पहुंचाता था। इसके बदले आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली जाती थी। थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 112/ 2026 धारा 318(2) ,61(2)bns , 66 IT act 10(1), लोक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ़्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है l

GATE exam Cheating racket exposed : GATE पपरीक्षा में नकल रैकेट उजागर, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 6 आरोपी गिरफ्तार

‘फिट इंडिया’ ब्रांड एंबेसडर एवं इंजीनियर सॉल्वर बनाकर रायपुर भेजा 

GATE exam Cheating racket exposed : जांच में यह भी सामने आया है कि नकल में प्रयुक्त हाईटेक उपकरण दिल्ली से खरीदे गए थे। गिरोह ने ‘फिट इंडिया’ अभियान से जुड़े एक ब्रांड एंबेसडर एवं इंजीनियर को ही सॉल्वर बनाकर रायपुर भेजा था, ताकि अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से परीक्षा में पास कराया जा सके।

परीक्षा 14 फरवरी को सरोना निजी कॉलेज आयोजित

GATE exam Cheating racket exposed : उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को सरोना स्थित एक निजी कॉलेज में परीक्षा आयोजित थी, जहां तीनों युवक जूते में ब्लूटूथ डिवाइस छुपाकर परीक्षा देने पहुंचे थे। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियां इस संगठित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

GATE exam Cheating racket exposed : GATE पपरीक्षा में नकल रैकेट उजागर, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 6 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद

GATE exam Cheating racket exposed : पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की गई है

  • 03 नग सूक्ष्म/छिपाने योग्य ब्लूटूथ ईयर डिवाइस

  • 04 नग ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

  • 08 नग मोबाइल फोन

  • 03 नग सिम कार्ड

  • अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

  • नकल कराने से संबंधित सामग्री

GATE exam Cheating racket exposed : प्रकरण में पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निम्न व्यक्तियों की संलिप्तता पाई गई है

  1. दर्शन सहवाग, पिता स्व. सुरेन्द्र सहवाग, उम्र 26 वर्ष निवासी – छुडानी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)

  2. सुमित सहवाग, पिता श्री जय भगवान, उम्र 30 वर्ष निवासी – छुडानी, थाना बादली, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)

  3. लक्ष्मीनारायण उर्फ लक्की, पिता ओमप्रकाश वर्मा, उम्र 36 वर्ष निवासी – भुना, थाना भुना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा)

  4. अमर, पिता सुभाषचंद्र, उम्र 32 वर्ष निवासी – ग्राम भुना, थाना भुना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा)

  5. नरेंद्र कुमार, पिता सुभाषचंद्र, उम्र 29 वर्ष निवासी – ग्राम निगानी खेड़ा, तहसील एवं थाना सदर, जिला हिसार (हरियाणा)

  6. बंटी कुमार, पिता शंकर लाल, उम्र 38 वर्ष निवासी – ग्राम भुना, थाना भुना, जिला फतेहाबाद (हरियाणा)

उक्त प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी संकलित की जा रही है।


Read More : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास रंग लाए: वनांचल के सुदूर टोलों में पहुंचेगी बिजली  


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार