नई दिल्ली, 29 मार्च । garmiyo behad faydemand : गर्मी के मौसम में खानपान में सावधानी बरतना जरूरी है। कब्ज, गैस और अपच की समस्या से परेशान लोगों के लिए परवल की सब्जी बेहद कारगर है।
पोषक तत्वों से भरपूर परवल
garmiyo behad faydemand : पोषक तत्वों से भरपूर परवल को गर्मियों में अपने आहार में शामिल करने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स देते हैं। यह सब्जी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कई स्वास्थ्य लाभ देती है। परवल का वैज्ञानिक नाम ट्राइकोसेन्थेस डायोइका रॉक्सब है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
परवल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं
garmiyo behad faydemand : परवल में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, साथ ही यह खून को शुद्ध करने में मददगार है। रिसर्च के अनुसार, परवल प्रोटीन और विटामिन ए से भरपूर है। इसमें औषधीय गुण हैं, जो ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक साबित होते हैं।
आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में परवल का विशेष महत्व
garmiyo behad faydemand : आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में परवल का विशेष महत्व है। प्राचीन ग्रंथ चरक संहिता में पीलिया समेत कई रोगों के इलाज के लिए परवल के फल और पत्तियों का उल्लेख मिलता है। इसे ‘तृप्तिघ्न’ भी कहा जाता है क्योंकि यह भोजन से तृप्ति दिलाने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार परवल कफ और पित्त दोष को संतुलित रखता है।
नियमित सेवन से वजन संतुलित रहता
garmiyo behad faydemand : यह मुंहासे, पित्त, खुजली और प्यास बुझाने में भी उपयोगी है। गर्मियों में कब्ज और अपच आम समस्या है। परवल का फाइबर पेट साफ रखता है और गैस की समस्या कम करता है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। इसके नियमित सेवन से वजन संतुलित रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए परवल फायदेमंद
garmiyo behad faydemand : डायबिटीज के मरीजों के लिए परवल फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायता करता है। परवल त्वचा के लिए फायदेमंद है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर परवल चेहरे पर रौनक बनाए रखता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। इम्युनिटी बढ़ाता है, साथ ही अन्य पोषक तत्व प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। परवल को कई तरीकों से खाया जा सकता है।
garmiyo behad faydemand : गर्मियों में परवल की सब्जी खाना सबसे अच्छा
इसे सब्जी, भुजिया, चोखा, सूप, करी, अचार या मिठाई के रूप में तैयार किया जाता है। गर्मियों में हल्की परवल की सब्जी बनाकर खाना सबसे अच्छा रहता है। हालांकि, परवल सभी के लिए उपयुक्त नहीं है। कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए। इसलिए डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। (आईएएनएस)
Read More : IPL 2026 RCB vs SRH: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने सीजन का आगाज़ किया जीत के साथ, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
















