जिले में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व मंत्री गागड़ा बिफरे,  स्थानीय विधायक की भ्रष्टाचार व स्थानीय मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन 

बीजापुर,नवीन कुमार लाटकर  ll भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय मुद्दों व जन समस्याओ को मुखरता से उठाते हुए कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी पर हल्ला बोला। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शुक्रवार को बीजापुर के नया बस स्टैंड में भाजपा ने पट्टा वितरण में भेदभाव किए जाने, किसानो से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि की वसूली, देव गुडीयो में भारी भ्रष्टाचार, शासकीय भवनों में भ्रष्टाचार, सीसी सड़क, स्कूल भवनों में मरम्मत कार्य में भरष्टचार, चेक डेम, इंडोर स्टेडियम, मैदानों में फ्लड लाइट, अनेक मुद्दों में भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय विधायक का विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिलादीश को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में कार्यकर्त्ताओं, किसानों व स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कांग्रेस सरकार किसानों का हितैषी बनने का ढोंग कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि वसूलने लाभाविन्त किसानों को अवैध नोटिस भेजा जा रहा है। जिसके दोषी अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध अविलंब कार्यवाही हो, पूर्व मंत्री गागड़ा ने स्थानीय विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा बीजापुर में विकास के नाम पर हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार नज़र आता हैं।

विधायक मंडावी अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है। इसका कामयाजा आने वाले चुनाव नज़र आएगा। स्थानीय भर्ती प्रक्रिया में पैसे लेन देन विधायक द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय भर्ती प्रक्रिया समाप्त किया गया, बेरोजगार युवाओं को आज दर-दर भटकना पड़ रहा है इसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। पूर्व मंत्री ने जिस तरीके से विधायक ने घोटाले किए हैं उसको जनता के सामने रखते हुए कहा कि हाल ही खेल सामग्री में विधायक मंडावी ने बड़ा घोटाला किया हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी के भ्रष्टाचार को गिनाया है।

विधायक विक्रम मंडावी इन पांच सालो में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया। मुदलियार ने कहा कांग्रेस सरकार में केवल भ्रष्टाचार और घोटाले हुए हैं जिस प्रकार 1500 करोड़ चावल घोटाला, पट्टा, बीजापुर और भोपाल पटनम पट्टा वितरण किया तो उसमें भी 50 हजार रुपए अधिक रुपए लिया। उन्होंने जनता को अवगत कराते हुए कहा कि विधायक मंडावी और उनके मुख्य भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आयुष्मान जैसे योजनाओ को वापस किया हैं । डीएमएफ और केंद्रीय सहायता निधि में भी भारी घोटाले हुए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एसटी, एससी वर्ग के नाम पर फर्जी जाति बनाकर नौकरी करने वाले के खिलाफ कई बार अवगत कराने पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवा मोर्चा ने पुतला जलाया।

इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष जिलाराम राना, कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़, प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा फूलचन्द गागड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा, चिन्नारम तेलम, ऊर्मिला तोकल, रंजना उद्दे, बसंती लिंगम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here