महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग, अफरा-तफरी मच गई; दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Fire in a Maha Kumbh now
Fire in a Maha Kumbh now

महाकुंभ नजर, 19 जनवरी । Fire in a Maha Kumbh now :  महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में लगी। इससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

Table of Contents

आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया

Fire in a Maha Kumbh now :  आग की लपटों और धुएं के गुबार को दूर से भी देखा जा सकता था, आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। आग के चपेट में कई टेंट आ गए हैं।

आग लगने की वजह से क्षेत्र में घना धुआं फैल गया

Fire in a Maha Kumbh now :  आग लगने की वजह से क्षेत्र में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक आग की वजह से किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Fire in a Maha Kumbh now : 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी

शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, रात 8 बजे तक करीब 32 लाख श्रद्धालुओं ने महाकुंभ नगर की यात्रा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात 8 बजे तक 42 लाख से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, लगभग 32 लाख तीर्थ यात्रियों ने महाकुंभ नगर की यात्रा की। इसके अलावा 10 लाख से ज्यादा कल्पवासी भी हैं। बताया गया कि अभी तक 7.72 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया है।
Fire in a Maha Kumbh now : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक पोस्ट में लिखा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, सर्वसिद्धिप्रद: कुंभ:, सनातन धर्म के गौरव महाकुंभ-2025, प्रयागराज में आज 42 लाख से अधिक एवं अब तक 7.72 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में पावन स्नान कर पुण्य के भागी बने हैं।आज पुण्य लाभ अर्जित करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, 10 लाख से अधिक कल्पवासियों एवं 32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का अभिनंदन।


यह भी पढ़ें:  सशस्त्र सेना वयोवृद्ध दिवस पर शहीदों और वीर जवानों का सम्मान: मुख्यमंत्री ने जताई कृतज्ञता


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार