नई दिल्ली, 21 जुलाई । Female magician Suhani Shah now : भारत की जानी-मानी महिला जादूगर और मेंटलिस्ट सुहानी शाह ने जादू की दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान जीतकर इतिहास रच दिया है। सुहानी शाह ने (FISM) वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक अवॉर्ड, जिसे जादू की दुनिया का ऑस्कर कहा जाता है, अपने नाम किया है। यह उपलब्धि भारत के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि इस मंच पर भारतीय प्रतिनिधित्व दुर्लभ रहा है।
सुहानी शाह ने अवॉर्ड मिलने पर आभार जताया
Female magician Suhani Shah now : भारतीय जादूगर सुहानी शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अवॉर्ड मिलने पर आभार जताया। “यह सिर्फ मेरा नहीं, हम सबका जादू है। भारत के लिए यह पल बेहद खास है।”
एफआईएसएम में जीतने वाली पहली भारतीय
Female magician Suhani Shah now : वो इस प्रतिष्ठित मंच पर जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं, और इसी के साथ भारत का नाम विश्व मंच पर एक बार फिर चमका है। जिसे अक्सर जादू का ऑस्कर कहा जाता है। सर्वश्रेष्ठ जादू रचयिता का खिताब। हर क्लिक, ताली और मुझमें जो जादू आपने देखा, उसके लिए शुक्रिया। हमने कर दिखाया।
Female magician Suhani Shah now : सात साल की उम्र से ही जादूगरी
सुहानी शाह भारत की सबसे प्रसिद्ध मेंटलिस्ट और जादूगरों में से एक हैं, जिन्होंने सात साल की उम्र से ही जादूगरी के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और इतनी छोटी उम्र में ही उन्होंने शो करना शुरू कर दिया था।
सुहानी शाह अब तक 5,000 से अधिक लाइव परफॉर्मेंस दे चुकी हैं।
Female magician Suhani Shah now : जादू की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक- 2025 का खिताब जीतकर उन्होंने देश का नाम ऊंचा कर दिया है। शाह की इस उपलब्धि ने वैश्विक जादू के मंच पर भारत को अलग पहचान दिलाई है।
Female magician Suhani Shah now : डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जादू की पहुंच को बढ़ाया
उल्लेखनीय है कि एफआईएसएम के 2025 संस्करण ने ऑनलाइन क्रिएटर्स को समर्पित एक नई श्रेणी शुरू की है, जिसमें उन कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जादू की पहुंच को बढ़ाया है। इस क्षेत्र में भारत की सुहानी शाह ने अब परचम लहरा दिया है।