पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, उनकी अंतिम यात्रा में विभिन्न प्रियजनों ने पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की

Famous Poet Dubey

रायपुर: Famous Poet Dr. Surendra Dubey: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दुबे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. आज उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट पर किया गया. इस दौरान मंत्री, विधायक और देश के कई बड़े कवि भी शामिल हुए। परिवार के लोगों ने रोते बिलखते सुरेंद्र दुबे के अंतिम दर्शन किए. सुरेंद्र दुबे के बेटे अभिषेक दुबे अपने पिता को मुखाग्नि दी।

Table of Contents

छत्तीसगढ़ के हास्य कवि का अंतिम संस्कार, सभी ने दी श्रद्धांजलि

कवि कुमार विश्वास, पूर्व मंत्री महेश गागडा के साथ, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, गृह मंत्री विजय शर्मा, विधायक अनुज शर्मा रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, वित्तमंत्री ओपी चौधरी सहित गणमान्य लोगों ने सुरेंद्र दुबे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. Famous Poet

Famous Poet कवि कुमार विश्वास ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा हम सबको इस दुःख से उबरने में समय लगेगा

मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे के निधन पर कवि कुमार विश्वास ने दुख जताया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचकर पद्मश्री सुरेंद्र दुबे को अंतिम श्रद्धांजलि दी. कवि कुमार विश्वास ने सुरेंद्र दुबे को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मेरी पहली बार उनसे मुलाकात 1991 में हुई थी. मैंने उनके पूरे सफर को देखा है. Famous Poet

वह एक छोटी सी जगह से निकलकर दुर्ग आए और उसके बाद उन्होंने रायपुर तक सफर तय किया. उनका जाना हमारे लिए बहुत दुखद है और हम सुरेंद्र दुबे के बिना छत्तीसगढ़ की कल्पना नहीं कर पाएंगे. मुझे लगता है कि उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी हानि है और हम सबको इससे उबरने में समय लगेगा।  Famous Poet

छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

बता दें कि प्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सुरेंद्र दुबे का गुरुवार, 26 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 72 वर्ष की उम्र में उन्होंने रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में अंतिम सांसें लीं, उनका यहां इलाज चल रहा था. उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. Famous Poet

2010 में सुरेंद्र दुबे को मिला था पद्मश्री सम्मान

सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हुआ था. उन्होंने पांच किताबें लिखी थीं, जिसकी प्रस्तुति कई मंचों और टेलीविजन शो में दे चुके थे. बता दें कि भारत सरकार ने साल 2010 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था. इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से भी नवाजा गया था. Famous Poet

Read Moreहास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का हार्ट-अटैक से निधन, सीएम साय एवं देश विदेश के अन्य लोगों ने दी श्रदांजलि