CG Lok Sabha Election Results 2024: राज्य के 10 सीटों पर भाजपा ने किया कब्ज़ा, कांग्रेस को मात्र एक सीट

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए नाकामयाब, नहीं बचा सकें अपनी सीट

Election

रायपुर l Lok Sabha Election Results l छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 में से 10 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं कांग्रेस को केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ा है। 2019 के चुनाव में भाजपा ने नौ और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं, जिनमें कोरबा और बस्तर शामिल थे। इस बार कांग्रेस की ज्योत्सना चरणदास महंत ने भाजपा की सरोज पांडेय को हराकर इकलौती सीट बचाई।

Lok Sabha Election Results: छ.ग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अपनी सीट बचाने में हुए नाकामयाब 

प्रदेश की सबसे हाईप्रोफाइल सीट राजनांदगांव में कांग्रेस प्रत्याशी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय ने हराया। बीजेपी ने रायगढ़ और सरगुजा सीटों पर भी परचम लहराया, जहां रायगढ़ से राधेश्याम राठिया और सरगुजा से चिंतामणि महाराज ने जीत दर्ज की।

राजधानी रायपुर से भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विजयी रहे। दुर्ग की हाईप्रोफाइल सीट पर विजय बघेल ने बीजेपी के खाते में जीत दर्ज की। बस्तर से कांग्रेस नेता कवासी लखमा को हार का सामना करना पड़ा, जहां बीजेपी के महेश कश्यप ने जीत हासिल की। महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी और जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े ने भाजपा के लिए जीत सुनिश्चित की।

कांकेर सीट से भोजराज नाग और बिलासपुर से तोखन साहू ने भी जीत का परचम लहराया। कांग्रेस की इकलौती जीत कोरबा सीट से ज्योत्सना महंत के रूप में आई। इस तरह, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 11 में से 10 सीटें जीतकर अपनी मजबूती साबित की, जबकि कांग्रेस के खाते में केवल कोरबा सीट आई।

Lok Sabha Election Results:जानिए किसने कहाँ जीत दर्ज़ किया और किसको मिली हार  
  • बस्तर लोकसभा सीट: बीजेपी के महेश कश्यप ने कांग्रेस के कवासी लखमा को हराया।
  • राजनांदगांव लोकसभा सीट: बीजेपी के मौजूदा सांसद संतोष पांडेय ने प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मात दी
  • कांकेर लोकसभा सीट: बीजेपी के भोजराज नाग ने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को हराया।
  • महासमुंद लोकसभा सीट: भाजपा की रूप कुमारी चौधरी ने कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को हराया।
  • रायपुर लोकसभा सीट: भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को मात दी।
  • दुर्ग लोकसभा सीट: बीजेपी के मौजूदा सांसद विजय बघेल ने राजेंद्र साहू को पटखनी दी।
  • सरगुजा लोकसभा सीट: बीजेपी के चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को हराया।
  • रायगढ़ लोकसभा सीट: बीजेपी के राधेश्याम राठिया ने कांग्रेस की मेनका देवी को हराया।
  • बिलासपुर लोकसभा सीट: बीजेपी के तोखन साहू ने कांग्रेस के देवेंद्र सिंह यादव को हराया।
  • जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट: बीजेपी के कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस के शिवकुमार डहरिया को हराया।
  • कोरबा लोकसभा सीट: कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत ने बीजेपी की सरोज पांडेय को हराया।

Election

यह भी देखें:Lok Sabha Results live 2024 : 543 सीटों के रुझान आया सामने, भाजपा को Big लॉस UP ,महाराष्ट्र ,बंगाल ,राजस्थान में बीजेपी पिछड़ा
प्रदेश की मुख्य सीटों का हाल

राजनांदगांव लोकसभा सीट: भूपेश बघेल, कांग्रेस (हारे)
रायपुर लोकसभा सीट: बृजमोहन अग्रवाल, बीजेपी (जीते)
बस्तर लोकसभा सीट: कवासी लखमा, कांग्रेस (हारे)
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट: शिवकुमार डहरिया, कांग्रेस (हारे)
कोरबा लोकसभा सीट: सरोज पांडेय, बीजेपी (हारीं)
महासमुंद लोकसभा सीट: ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस (हारे)

यह भी देखें: Lok Sabha Election 2024 में लोगो ने किया मतदान 
2019 में इन लोगों ने दर्ज की थी जीत

1. सरगुजा (ST) सीट: रेणुका सिंह, भाजपा
2. रायगढ़ (ST) सीट: गोमती साय, भाजपा
3. जांजगीर-चांपा (SC) सीट: गुहाराम अजगल्ले, भाजपा
4. कोरबा सीट: ज्योत्सना चरणदास महंत, कांग्रेस
5. बिलासपुर सीट: अरुण साव, भाजपा
6. राजनांदगांव सीट: संतोष पांडेय, भाजपा
7. दुर्ग सीट: विजय बघेल, भाजपा
8. रायपुर सीट: सुनील कुमार सोनी, भाजपा
9. महासमुंद सीट: चुन्नी लाल साहू, भाजपा
10. बस्तर (ST) सीट: दीपक बैज, कांग्रेस
11. कांकेर (ST) सीट: मोहन मंडावी, भाजपा

छत्तीसगढ़ में इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है। इस बार कई महत्वपूर्ण सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, जबकि बीजेपी ने अपने प्रदर्शन को और भी बेहतर किया है। 2019 में जीते हुए कई उम्मीदवारों ने इस बार भी अपनी जीत को बरकरार रखा है, जो बीजेपी के मजबूत संगठन और रणनीति का परिणाम है।