रायपुर, 4 अगस्त 2026। Educational Visit Aacharya Chanakya School: विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, सांस्कृतिक समझ और ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आचार्य चाणक्य पब्लिक स्कूल द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध कारो कन्या मंदिर का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की।
Educational Visit Aacharya Chanakya School: विद्यार्थियों को कारो कन्या मंदिर के इतिहास, स्थापत्य कला से परिचित कराया
भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कारो कन्या मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और इसकी स्थापत्य कला से परिचित कराया। विद्यार्थियों ने पूरे मंदिर परिसर का अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से अवलोकन किया तथा स्थानीय संस्कृति और विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे अपने आसपास की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को बेहतर ढंग से समझ सकें। Educational Visit Aacharya Chanakya School
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी हिमांशु, गौरांशी, आयुष, डिगेश्वरी, आरुष, तनमयी, खिलेश, तृप्ति, गितांश, प्रज्ञा, चित्रेश, माधुरी, टाकेश, याचना, दिव्यांश, शिवानी, दीपेश, हिनल, दीपेश, रूबी साहू, मुकुंद, जान्हवी, लावेश, प्राची, शिवांश, रुद्र, शिवन्या, शौर्य, जितेश एवं समीक्षा उपस्थित रहे।
पुस्तकीय ज्ञान के संग ऐसे शैक्षणिक भ्रमण भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
Educational Visit Aacharya Chanakya School: विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भ्रमण की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के संग ऐसे शैक्षणिक भ्रमण भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में इतिहास, कला, संस्कृति और विरासत के प्रति रुचि विकसित करते हैं तथा उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
Read More : सोने और चांदी में तेजी के साथ कारोबार, कीमतें एक प्रतिशत तक बढ़ीं















