मुंबई: डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 6.30 करोड़ का सोना जब्त किया, दो गिरफ्तार

0
16
DRI seizes gold worth now
DRI seizes gold worth now

मुंबई, 12 अप्रैलDRI seizes gold worth now : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री से बड़ी मात्रा में 6.30 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। जब्त किए गए विदेशी सोने का बाजार मूल्य 6.30 करोड़ रुपये आंका गया है। यह निश्चित रूप से सोने की तस्करी का एक बड़ा मामला लगता है। डीआरआई की टीम ने बड़ी खेप को पकड़ने में सफल रही।

बैंकॉक से आए यात्री को रोककर तलाशी

DRI seizes gold worth now : विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों द्वारा पर कार्रवाई करते हुए,थाई एयरवेज की फ्लाइट टीजी 317 से बैंकॉक से आए यात्री को रोककर और तलाशी में उसके जूतों में बड़ी चतुराई से छिपाकर रखी गई 14 सोने की छड़ें बरामद हुईं ।

सोने को छिपाने के लिए जूतों का इस्तेमाल

DRI seizes gold worth now : बरामद कुल सोने का वजन 6,735.42 ग्राम है और लगभग 6.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करों द्वारा सोने को छिपाने के लिए जूतों का इस्तेमाल करना उनकी चालाकी को दिखाता है, लेकिन डीआरआई अधिकारियों की मुस्तैदी के आगे उनकी यह कोशिश नाकाम रही।

DRI seizes gold worth now : खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया

डीआरआई के एक अधिकारी के अनुसार यात्री ने सोने की छड़ें जूते में छिपाई थीं। पूछताछ के दौरान यात्री ने तस्करी किए गए सोने के संभावित प्राप्तकर्ता की पहचान बताई है। इस जानकारी के आधार पर डीआरआई ने खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया।

DRI seizes gold worth now : यात्री और खरीदार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया

अधिकारी ने बताया, पूछताछ में खरीदार ने तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यात्री और खरीदार दोनों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी किए गए सोने को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।

DRI seizes gold worth now : मुंबई हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी

इससे पहले 14 फरवरी को डीआरआई ने कहा था कि उसने मुंबई हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के आरोप में तीन ईरान के नागरिकों को गिरफ्तार किया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई में डीआरआई के अधिकारियों ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर तीन ईरानी नागरिकों को रोका था, जो दुबई से मुंबई की यात्रा कर रहे थे।

DRI seizes gold worth now : तीनों ईरानी नागरिकों को  गिरफ्तार किया गया

तलाशी के दौरान अधिकारियों को दो यात्रियों के कपड़ों के नीचे कमर में बांधे गए बैग में रखी एक किलोग्राम की सात विदेशी चिन्हित सोने की छड़ें तथा एक विदेशी चिन्हित सोने की छड़ का कटा हुआ टुकड़ा मिला था। जब्त किया गया कुल सोना 7.143 किलोग्राम था, जिसकी कीमत लगभग 6.28 करोड़ रुपये थी। सोने को जब्त कर तीनों ईरानी नागरिकों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।


Read More: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार