दिल्ली: Ditwa Toofan: भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। 30 नवंबर को तड़के तूफान दित्वा भारत के दक्षिणी हिस्से से टकरा सकता है। इसके असर से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
इसी वजह से मौसम विभाग ने तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आंध्र प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल और पश्चिम बंगाल में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Ditwa Toofan: मौसम विभाग ने देश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। हालांकि, नवंबर का महीने होने के चलते ठंड का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Ditwa Toofan: तूफान के लिए अलर्ट जारी
साइक्लोनिक स्टॉर्म दित्वा के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारतीय मौसम विभाग के एक्स अकाउंट पर लिखा गया, “दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना साइक्लोनिक स्टॉर्म उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 30 नवंबर की शुरुआत तक इसके उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी-दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने की उम्मीद है।
लोगों को सलाह दी जाती है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और घर के अंदर रहें।” चक्रवाती तूफान दित्वा ने श्रीलंका में जमकर तबाही मचाई है और इससे 123 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण भारतीय राज्यों में रविवार को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
दिल्ली और उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम
Ditwa Toofan: दिल्ली और यूपी में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री पहुंच सकता है। राजस्थान के कई इलाकों में पारा दो-तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। बिहार में भी शीतलहर का कहर जारी रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल में न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है।
Read More : छत्तीसगढ़ का गौरव है संजू, अपने खेल से राज्य को दिलाई अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा – अरुण साव
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















