‘दिशोम गुरुजी’ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन पर देश में शोक की लहर

0
3
Dishom Guruji passes away Now
Dishom Guruji passes away Now

नई दिल्ली; 4अगस्त । Dishom Guruji passes away Now : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। ‘दिशोम गुरुजी’ के नाम से लोकप्रिय सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्हें सुबह 8:56 बजे मृत घोषित किया गया।

ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई

Dishom Guruji passes away Now : ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे हेमंत सोरेन ने भी एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक कद्दावर नेता थे, जिनका राज्य के गठन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राजकीय शोक घोषित

Dishom Guruji passes away Now : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। 81 वर्ष के ‘दिशोम गुरुजी’ के सम्मान में झारखंड सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Dishom Guruji passes away Now : झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. देशभर से लोग उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. गुरु जी के निधन के बाद झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है. साथ ही तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. झारखंड के भी तमाम नेता-मंत्री गुरु जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुःख

Dishom Guruji passes away Now : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए दुःख व्यक्त किया और गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा “जनता, विशेषकर आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए किये उनके कामों को सदैव याद रखा जाएगा,”

पीएम मोदी के सामने छलक आए हेमंत सोरेन के आंसू

‘Dishom Guruji passes away Now : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कई अन्य नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन करने के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने आंसू नहीं रोक पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने हेमंत के कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना भी दी। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी वहां मौजूद थीं।

Dishom Guruji passes away Now : राहुल गांधी ने जताया दुःख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ. आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा. हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”

Dishom Guruji passes away Now : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवार दास ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड की पूर्व मुख्यमंत्री रघुवार दास ने पोस्ट कर कहा “झारखंड आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं. उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. वह मेरा पिता तुल्य रहे हैं. सदैव उनका सानिध्य मुझे मिला. उनके मार्गदर्शन में मुझे उपमुख्यमंत्री के पद पर रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.”

Dishom Guruji passes away Now : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताया दुःख

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.”

Dishom Guruji passes away Now : बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने दी श्रद्धांजलि

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पोस्ट कर कहा “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक एवं आदिवासी समाज के जाने-माने दिग्गज नेता श्री शिबू सोरेन का आज इलाज के दौरान निधन हो जाने की खबर अति-दुखद. उनके पुत्र तथा वर्तमान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके परिवार के साथ-साथ उनके समस्त समर्थकों एवं अनुयाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. कु़दरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दें.”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया। वे किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन की जानकारी साझा की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…’

Dishom Guruji passes away Now :सीएम ने कहा- उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!


Read More : सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को; दुर्लभ योगों में महादेव की पूजा का पुण्य अवसर; शुभ मुहूर्त और योग: जानिए किस समय करें शिव आराधना


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार