रायपुर| Development Authorities appointed : छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार ने 9 माह बाद कुछ विधायकों को दी जिम्मेदारी गई है, पूर्व में ये क़यास लगाया जा रहा था की लता उसेंडी को कोई बड़ा पद मिल सकता है लेकिन इस नियुक्ति से साफ हो गया है कि आने वाले समय में बच्चे दो मंत्री पद किस की झोली में जायेगा ये बताना बड़ा मुसकिल काम है।
विष्णु देव सरकार ने 9 माह बाद ही सही बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों में नियुक्तियां शुरू कर दी। विष्णु देव सरकार ने विभिन्न विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। सुश्री लता उसेण्डी विधायक कोण्डागांव को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण खुशवंत साहेब को दी जिम्मेदारी गई
Development Authorities appointed : श्रीमती गोमती साय, विधायक पत्थलगांव को सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Development Authorities appointed : मरपच्ची को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया
सुश्री लता उसेण्डी विधायक कोण्डागांव को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रणव कुमार मरपच्ची, विधायक मरवाही को मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
Read More: उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका यात्रा से लौटे
ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाए गए है।