भोपाल में कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका, ज्ञापन सौंपा

भोपाल
भोपाल में कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका, ज्ञापन सौंपा

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीसीसी पर महिला कांग्रेस की नेत्रियां एकत्र हुई वहां से राजभवन की तरफ लिंक रोड नंबर एक से आगे बढ़ी तो महिलाओं को पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया, वहीं पर राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन पुलिस अफसरों को सौंपा गया।

मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की महिलाओं को अपनी बहन और प्रदेश के बेटा-बेटियों को अपना भांजा-भांजी कहते हैं। लेकिन इनमें से किसी का भी जब उत्पीड़न, अत्याचार, जान लेवा हमला या हत्या, ज्यादती आदि होती है तो वे चुप रहते हैं। इसका उदाहरण इंदौर का विमुक्ता शर्मा जघन्य हत्याकांड है। ये मुख्यमंत्री के दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है। श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म, महिला अपराधों के मामलों में मध्यप्रदेश पूरे देश में सबसे आगे है।

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम के पहले चरण में सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन किया गया, इस मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती ओनिका मेहरोत्रा एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा रघुवंशी मौजूद रही। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में विधायकद्वय पी.सी. शर्मा, आरिफ मसूद, कांग्रेस पदाधिकारीगण राजीव सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, महेंद्र जोशी, जेपी धनोपिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय, जमना मरावी, प्रदेश महासचिव राजलक्ष्मी नायक, शहाना हसन, फरजाना खान, शीतल मालवीय, वैशाली ढूमने समेत जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना ने भी अपने विचार रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here