रायपुर;15 अगस्त । Deepak Baij now : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में देश के विकास में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सबको स्वतंत्रता दिवस शुभकामनायें दी !”
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया
Deepak Baij now : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, और वीर नारायण सिंह जैसे शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल, और डॉ. बी.आर. अंबेडकर जैसे नेताओं के योगदान की भी सराहना की।
आज़ादी के बाद का विकास उल्लेख किया
Deepak Baij now : उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में देश के एकीकरण और भाखड़ा नांगल बांध, हीराकुंड बांध, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, और इसरो जैसे संस्थानों की स्थापना को मजबूत भारत की नींव बताया। उन्होंने लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, और डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान का भी उल्लेख किया।
Deepak Baij now : संविधान और लोकतंत्र पर चिंता
बैज ने संविधान, नागरिक अधिकारों, और संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समय देश के प्रजातंत्र के सामने एक नई चुनौती है। भारत के चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता को बचाने की कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान और संवैधानिक प्रावधानो को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। चिंता का विषय है कि पिछले कुछ वर्षों से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में रही है। मतदाता सूचियों में हेराफेरी की जा रही है।
Deepak Baij now : छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर हमला
बैज ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान भाजपा सरकार को “जनसरोकारों से कोई मतलब नहीं रखने वाली” बताया। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, और अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कानून व्यवस्था में गिरावट, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि, चाकूबाजी और लूट की घटनाओं, बलौदाबाजार और कवर्धा में घटनाओं, किसानों को खाद और बीज की कमी, परीक्षाओं में धांधली, अनियमित कर्मचारियों की नाराजगी, 10,463 स्कूलों को बंद करने, बिजली बिल हॉफ योजना को बंद करने, और सड़कों की खराब हालत का जिक्र किया।
Deepak Baij now : कांग्रेस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है और जनता के मुद्दों को उठाने के लिए न्याय यात्राएं और प्रदर्शन आयोजित कर रही है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रदेश की “भ्रष्ट, निकम्मी और वादाखिलाफी वाली सरकार को उखाड़ फेंकने तक” संघर्ष जारी रखने का संकल्प लेता है।
Deepak Baij now : गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर, बस्तर में नगरनार के विनिवेशीकरण के विरोध में पदयात्रा, मुंगेली में बेटी बचाओ न्याय यात्रा, चित्रकोट से जगदलपुर इंद्रावती बचाओ न्याय यात्रा, बिलासपुर में स्वास्थ्य न्याय यात्रा, बस्तर के खनिज संसाधन बचाने किरंदुल से दंतेवाड़ा तक न्याय यात्रा के साथ विधानसभा घेराव, मुख्यमंत्री निवास घेराव, जिलों एवं प्रदेश में धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलनों से कांग्रेस ने आम आदमी में उम्मीद की किरण जगाई है।
Read More : छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग से युवाओं और महिलाओं को मिली नई दिशा