77 वें गणतंत्र दिवस पर दीपक बैज ने तिरंगे को सलामी देकर दिया संविधान रक्षा का संदेश

कांग्रेसजनों और प्रदेशवासियों को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं

0
2
Deepak Baij
Deepak Baij

रायपुर, 26 जनवरी । Deepak Baij : 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में गरिमामय और उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। झंडा वंदन कार्यक्रम में प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीपक बैज ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी

Deepak Baij : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के साथ छत्तीसगढ़ का राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ गूंजा, जिससे परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो गया।

Deepak Baij : 77 वें गणतंत्र दिवस पर दीपक बैज ने तिरंगे को सलामी देकर दिया संविधान रक्षा का संदेश

देश के नागरिकों को समता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार

Deepak Baij : अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज का दिन समूचे भारतवासियों के लिए गौरव का दिन है। इसी दिन स्वतंत्र भारत के संविधान को लागू किया गया और भारत सही मायनों में एक प्रजातांत्रिक गणराज्य बना। संविधान के माध्यम से देश के नागरिकों को समता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों से हमें अलग पहचान देता है। यह विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो नागरिकों के मूलभूत अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों की भी स्पष्ट व्याख्या करता है।

गौरवशाली संविधान पर लगातार प्रहार किये जा रहे

Deepak Baij :  उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें जो संविधान दिया, वह महज एक किताब नहीं, बल्कि न्याय, स्वतंत्रता और समानता की गारंटी है। लेकिन आज दुख के साथ कहना पड़ता है कि हमारे इस गौरवशाली संविधान पर लगातार प्रहार किये जा रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और जनता की आवाज को दबाने की कोशिशें सुनियोजित तरीके से हो रही है।

Deepak Baij :  भाजपा सरकार पर तीखा हमला

प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम पर 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आई भाजपा सरकार पिछले दो वर्षों में पूरी तरह अलोकप्रिय साबित हुई है। सरकार अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है।

दीपक बैज ने आरोप लगाया किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे

Deepak Baij :  किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ “धान का कटोरा” है, जहां किसान खून-पसीना बहाकर खेती करते हैं और अधिकांश किसान कर्ज लेकर कृषि कार्य करते हैं। कांग्रेस सरकार ने 16 लाख 80 हजार किसानों का 6100 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त माफ किया था, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने न तो कर्ज माफी की और न ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को ऐसी स्थिति में धकेला जा रहा है, जहां वे आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं।

कांग्रेस की सरकार ने 2018 के घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का धान 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा था तथा अंतिम बार धान की खरीदी 2870 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की गयी थी, परन्तु वर्तमान की भाजपा सरकार ने धान की अंतिम खरीदी मात्र 2369 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की है, जिससे किसानो को सीधा-सीधा आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है।

धान खरीदी केन्द्रों में किसान अपना धान बेचने के लिये दिन-रात चक्कर लगाते-लगाते थक कर चुर हो जाता है लेकिन उसका धान न तो समय पर बिक पा रहा है और न ही किसान को उसके धान का सही समय पर सही मूल्य एवं भुगतान मिल पा रहा है।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लाखों क्विंटल धान सड़कर बर्बाद

Deepak Baij :  दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लाखों क्विंटल धान सड़कर बर्बाद हो गया और करोड़ों रुपये के धान को चूहों द्वारा खा जाने जैसे बेशर्मीपूर्ण दावे किए गए, जो राज्य के खजाने और किसानों की मेहनत दोनों का अपमान है।

Deepak Baij :  प्रदेश की आधी महिलाएं आज भी इस योजना से वंचित

महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 1.25 करोड़ विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि प्रदेश की आधी महिलाएं आज भी इस योजना से वंचित हैं।

युवा 2 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ते तक के लिये तरस रहे

Deepak Baij :  युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था परन्तु आज 2 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी राज्य के युवा नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ते तक के लिये तरस रहे है।  राज्य के बेरोजगार युवा भाजपा के वादे के अनुसार 57 हजार शिक्षकों के खाली पदों पर आज भी अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे है तथा 4.5 लाख से अधिक विभिन्न अनियमित कर्मचारी अपने नियमितीकरण की राह देख रहे है, माना तुता में स्थित धरना स्थल रोज भाजपा की वादा खिलाफी के विरोध में किये जा रहे आंदोलनों एवं आमरण अनशनों का गवाह बन रहा है।

Deepak Baij : बिजली की कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी

बिजली दरों, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि बिजली की कीमतों में मनमानी बढ़ोतरी कर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना बंद कर आम जनता को आर्थिक संकट में डाल दिया गया है। वर्तमान समय में बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण राज्य का गरीब एवं माध्यम वर्ग बिजली का बिल पटाने में अपने आप को अक्षम महसूस कर रहा है।

Deepak Baij :  नये स्कूल खोलने के स्थान पर युक्तियुक्तकरण

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने दुरस्थ अंचलों में शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूलों की संख्या में बढ़ोत्तरी की थी तथा गरीब प्रतिभाशाली छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्ता पूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आत्मानंद स्कूलों की स्थापना की थी, परन्तु वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा आत्मानंद स्कूल को संसाधन विहिन कर उन्हे बंद करने की साजिश की जा रही है। इन 2 सालों में एक भी नये स्कूल खोलने के स्थान पर युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10463 स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

गरीब जनता को नकली दवाईयां उपलब्ध करायी जा रही है

Deepak Baij :  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में राज्य के आम एवं गरीब लोगों को उच्च गुणवत्तापूर्ण दवाईयां कम दामो में उपलब्ध करायी जाती थी, परन्तु वर्तमान में आलम ये है कि आम एवं गरीब जनता को नकली दवाईयां उपलब्ध करायी जा रही है तथा सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप राज्य की जनता परेशानी का सामना करने पर मजबूर है।

Deepak Baij : जमीन की गाइड लाइन की दरों में बेतहाशा वृद्धि

भाजपा सरकार ने दो सालों में जमीन की गाइड लाइन की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है जिसके परिणाम स्वरूप आम जनता सड़कों पर संघर्ष करने पर मजबूर है क्योंकि जमीन खरीदने एवं बेचने में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है कि राज्य में आम नागरिक, व्यापारी, महिलायें कोई भी सुरक्षित नही है, यहां तक की राजधानी रायपुर में भी लुट, डकैती, बलात्कार, अपहरण एवं हत्यायें आम हो चुकी है एवं सरकार इन्हे रोकने में नाकाम साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य के जल, जंगल एवं जमीन सरकार अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों सौंप रही है, हसदेव से लेकर तमनार के जंगलों की बेतहाशा कटाई की जा रही है तथा बस्तर में बैलाडीला की खदानों को सरकार ने अपने मित्रों को समर्पित कर दिया है।

भाजपा सरकार 2 वर्षो में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पायी

Deepak Baij : उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 2 वर्षो में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पायी है बल्कि इसके विपरीत कांग्रेस सरकार के समय चलायी जा रही 17 जनकल्याणकारी योजनाओं को भी इसने बंद कर दिया है एवं कुछ योजनाओं का नाम बदलने का कार्य भी इनके द्वारा किया गया है।

Deepak Baij : देश के चुनाव प्रणाली को दूषित करने का षड्यंत्र

दीपक बैज ने कहा कि चिंताजनक है कि देश के प्रजातंत्र की नींव भारत की चुनाव प्रणाली को दूषित करने का षड्यंत्र उन्हीं के द्वारा किया जा रहा है जिनके पास इसको सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। आज चुनाव की निष्पक्षता के साथ मतदान का अधिकार भी छीनने की कोशिशें की जा रही है। मतदान का अधिकार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव भारत के प्रजातंत्र की मूल आत्मा है। ऐसे समय कांग्रेस पार्टी की भूमिका देश के लोकतंत्र और भारत के संविधानिक मूल्यों को बचाने के लिये और भी बढ़ जाती है।

Deepak Baij :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने भारत में वोट चोरी और मतदाता सूची में की गयी गड़बड़ियो को प्रमाणित तरीके से उजागर किया है। हमें गर्व है कि अपनी इस जिम्मेदारी को हमारा नेतृत्व भली-भांति समझता है। हमारी पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी , हमारे वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  एवं लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस, भारत के लोगों की आवाज लगातार उठा रही है।

Deepak Baij : कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ आंदोलन चला रही

मनरेगा को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सुधार के नाम पर दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना को कमजोर कर दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार संकट गहराएगा। कांग्रेस पार्टी पूरे देश और छत्तीसगढ़ में “मनरेगा बचाओ” आंदोलन चला रही है और यह संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी

Deepak Baij : अंत में दीपक बैज ने कहा कि एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। जनविरोधी सरकार को हटाकर एक लोक-कल्याणकारी सरकार के गठन तक कांग्रेस का संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेन्द्र छाबड़ा, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, महामंत्री सकलेन कामदार, महामंत्री दीपक मिश्रा, महामंत्री सुबोध हरितवाल, शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेमन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पू बंजारे, गिरीश दुबे, ज्ञानेश शर्मा, अशोक राज आहूजा, पंकज शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, डॉ. अजय साहू, शिवसिंह ठाकुर, सत्यप्रकाश सिंह, सौरभ साहू, सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।