Daily Hacks: जंग लगे किसी भी स्क्रू को खोलने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

डेली हैक्स,

अगर बाथरूम में मौजूद आईने के स्क्रू में जंग लग जाए तो शायद आपको भी अच्छा नहीं लगेगा। क्योंकि, जंग लगे हुए स्क्रू आईने की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। इसके अलावा खिड़की, दरवाजें आदि जगहों में लगे स्क्रू में जंग लग जाते हैं, जिसके चलते इन्हें खोलने में भी परेशानी होती है। कई बार पानी पड़ने के चलते स्क्रू में कुछ अधिक ही जंग लग जाते हैं। कभी-कभी किसी फर्नीचर या वाहन में लगे स्क्रू में जंग लग जाते हैं, तो उन्हें खोलने या हटाने में भी काफी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार सिंक में मौजूद स्क्रू में जंग लगने के कारण नहीं खुलते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप किसी भी जंग लगे हुए स्क्रू को आसानी से खोल सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

केरोसीन तेल का करें इस्तेमाल: जी हां, किसी भी जंग लगे हुए स्क्रू को कुछ ही देर में खोलने के लिए केरोसीन तेल आपकी मदद कर सकता है। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं, तो आपको बता दें कि नट बोल्ट से जंग को हटाने के लिए कई लोग इसी तेल में नट बोल्ट को डालकर छोड़ देते हैं। ऐसे में आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर कोई स्क्रू नहीं खुल रहा है, तो आप एक से दो चम्मच केरोसीन तेल को स्क्रू पर डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद स्क्रू ड्राइवर की मदद से आसानी से उसे खोल सकती हैं।

सरसों तेल का करें उपयोग: अगर आईने में लगे स्क्रू में जंग लगा है और उसे बदलना है लेकिन, खोलने में परेशानी हो रही है तो सरसों के तेल का इस्तेमाल करके उस स्क्रू को आसानी से खोल सकती हैं। इसके लिए कॉटन को सरसों तेल में अच्छे से भिगोकर स्क्रू पर अच्छे से लगा दीजिए(लोहे के दरवाजें पर लगे जंग को हटाएं)l आप चाहें तो चम्मच की मदद से स्क्रू पर तेल डाल सकती हैं। सरसों तेल डालने के बाद एक से दो बार स्क्रू को खोलने की कोशिश करें और बीच-बीच में तेल डालती रहे। अब इसे कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद तेल पेंच के अंदर तक पहुंच जाता है जिससे स्क्रू आसानी से खुल जाते हैं।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल:

  • ये लगभग सभी जानते हैं कि किसी भी चीज से जंग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। ऐसे में फर्नीचर में लगे जंग वाले स्क्रू से लेकर किसी अन्य स्क्रू को खोलने में बेकिंग सोडा का आप मदद ले सकती हैं।(गार्डन टूल्स से जंग हटाने के उपाय) इसके लिए सबसे पहले आप एक कप पानी में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर एक घोल तैयार कर लीजिए। घोल तैयार करने के बाद इसे स्प्रे बोतल में भरकर स्क्रू पर अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। छिड़काव करने के बाद लगभग 1 घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दीजिए। 1 घंटे बाद स्क्रू ड्राइवर की मदद इसे खोलने की कोशिश करें। आप बेकिंग सोडा के अलावा हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का भी इस्तेमाल स्क्रू खोलने के लिए कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here