Cyclone In Odisha : ओडिशा पर मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, 18 जिलों में येलो अलर्ट, NDRF की तैनात

PTI/FILE
ओडिशा

Cyclonic Storm : ओडिशा पर एक बार फिर एक बड़े चक्रवाती तूफान  का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठा यह चक्रवाती तूफान अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। बंगाल की खाड़ी और अंडमान के पास बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 8 मई तक चक्रवात बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा और इसके बाद इसकी रफ्तार 75 किमी/ घंटे हो सकती है। मौसम विभाग इस पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। इस तूफान का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड, उत्तर-पूर्व के राज्यों पर पड़ सकता है।

18 जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट 

चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से कहा गया है कि अगले 48 घंटे में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here