सीयूईटी यूजी 2026 का परिणाम घोषित, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपना स्कोर

CUET Result Released
CUET Result Released

नई दिल्ली, 23 जून 2026 । CUET Result Released:कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) अंडरग्रेजुएट (यूजी) 2026 में शामिल हुए जो अभ्यर्थी परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

Table of Contents

CUET Result Released: सीयूईटी यूजी परिणाम परीक्षा समाप्त होने के मात्र 16 दिनों के भीतर जारी

उम्मीदवार अब सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इस वर्ष सीयूईटी यूजी का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के मात्र 16 दिनों के भीतर जारी कर दिया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14 दिन पहले है।

इससे पहले एनटीए ने 21 जून को सीयूईटी यूजी के अंतिम उत्तरकुंजी पीडीएफ फॉर्म में जारी किया था। एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 के परिणाम जारी करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “इंतजार खत्म हुआ।

स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं

CUET Result Released: सीयूईटी 2026 के नतीजे अब उपलब्ध हैं।” उन्होंने लिखा, “स्टूडेंट्स अपनी लॉग-इन जानकारी का इस्तेमाल करके सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। बता दें कि एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी का आयोजन 11 से 31 मई के बीच किया गया था।

वहीं, इसके कुछ पेपर की परीक्षा 6 और 7 जून को हुई थी। परीक्षा देशभर में 321 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।

सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने के लिए इस वर्ष 15.68 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा किया था, जिनमें से 11.64 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने एग्जाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

CUET Result Released: कैसे देखें रिजल्ट 

  • सीयूईटी यूजी परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाने के बाद ‘सीयूईटी यूजी 2026 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • रिजल्ट को चेक करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

CUET Result Released: वहीं, जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। –आईएएनएस डीके/पीएम

Read More : आवास मेले के लकी ड्रॉ में पूजा बरेठ ने जीती मारुति स्विफ्ट कार


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)