IPL 2025: CSK vs MI : IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज हो गया। जिसमें पहले दो मैच काफ़ी रोमांचक रहा है। पहले मैच में कोलकाता और आरसीबी के बीच भिड़ंत देखने को मिली। आज 23 मार्च रविवार के दिन पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स को 285 रनों का टारगेट दी। अब देखना है दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने घर में मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती का सामना कैसे करेगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है क्योंकि जब भी IPL में चेन्नई और मुंबई आमने-सामने होते हैं, तो मुकाबला रोमांचक होता है।
चेन्नई ने टॉस जीत कर किया है गेंदबाज़ी का फ़ैसला। उन्होंने टारगेट पीछा कर दूसरी बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। हालांकि उनके पास गेंदबाजों के अच्छे विकल्प हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। सीएसके स्पिनरों के मददगार परिस्थितियों में रविवार को मुंबई के खिलाफ स्पिनरों के दम पर चुनौती देने उतरेगी। मुंबई और चेन्नई आईपीएल इतिहास की दो सफल टीमें हैं और इनके बीच मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह रहता है।
CSK vs MI: स्पिनरों पर चेन्नई ने दिया ध्यान
पांच बार की चैंपियन सीएसके ने पिछले साल आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में स्पिनरों को लेने पर अधिक जोर दिया था। चेन्नई के पास रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, दीपक हुड्डा और रवींद्र जडेजा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं। सीएसके के सत्र से पूर्व अभ्यास शिविर के दौरान भी इस बात के संकेत मिले थे कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में स्पिनर बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
चेन्नई की टीम मुंबई के खिलाफ अपनी इस ताकत का भरपूर उपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। चेन्नई की टीम में एक बार फिर से सबकी नजर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहेगी जो 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं।
CSK vs MI: बई को खलेगी बुमराह की कमी
CSK vs MI: चेन्नई के खिलाफ मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या भी नहीं खेल पाएंगे। उन पर पिछले साल लीग चरण के अंतिम मैच में धीमी ओवर गति के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगा है। मुंबई की टीम में हालांकि कई अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं और पहले मैच में उसकी कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे जो भारतीय टी20 टीम के कप्तान भी हैं।
चेन्नई की टीम में सलामी जोड़ी को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र का पारी की शुरुआत करना तय है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा जैसे भारतीय बल्लेबाज संभालेंगे, जबकि इसके बाद धोनी और जडेजा आएंगे। CSK vs MI
CSK vs MI: मुकाबले के लिए सीएसके और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11
- सीएसकेः रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।
- मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटोन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, करन शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर।
Read More: SRH vs RR IPL 2025: दूसरे मैच में हैदराबाद और राजिस्थान के बिच कड़ी टक्कर,राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस चुनी पहले गेंदबाजी