नई दिल्ली: Congress Party Headquarters: कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय, ‘इंदिरा भवन’, आज औपचारिक रूप से उद्घाटन के लिए तैयार है। वर्तमान में कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर स्थित है, जो अपने राजनीतिक महत्व और ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। पार्टी का यह ऐतिहासिक ठिकाना अब नए अध्याय के साथ इंदिरा भवन में तब्दील होगा, जो कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है ।
Congress Party Headquarters: कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं
मुख्यालय के उद्घाटन पर कांग्रेस नेताओं ने अपनी भावनाएं साझा कीं:
- प्रताप सिंह बाजवा: “यह एक सकारात्मक संकेत है। देश को एक मजबूत और जीवंत विपक्ष की आवश्यकता है। यह सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट होने का अवसर है।”
- अंबिका सोनी: “इंदिरा भवन कांग्रेस के नए युग का आगाज़ करेगा। यह एक ऐसा चरण होगा जो इतिहास में नई मिसाल कायम करेगा।”
- रंजीत रंजन: “24 अकबर रोड हमारे लिए ऐतिहासिक था और रहेगा। यह जगह हमारे लिए संघर्ष और सफलता दोनों का गवाह रही। अब हम पूरे उत्साह के साथ इंदिरा भवन में नए सफर की शुरुआत करेंगे।”
Congress Party Headquarters: 24 अकबर रोड: इतिहास और संघर्ष की गवाह
- आपातकाल (1975): इंदिरा गांधी ने अकबर रोड से कांग्रेस को पुनर्जीवित किया।
- 1984: इंदिरा गांधी की हत्या और राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सफर।
- 1991, 2004, 2009: गठबंधन सरकारों के माध्यम से सत्ता में वापसी।
अकबर रोड पर स्थित यह मुख्यालय भारतीय राजनीति के कई ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी रहा है।
Congress Party Headquarters: इंदिरा भवन: कांग्रेस के भविष्य की नई पहचान
नया मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं और कांग्रेस की प्रगतिशील सोच का प्रतीक है। यह पार्टी के विचारधारा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का केंद्र बनेगा।