गौ तस्करों को कड़ी चेतावनी: छत्तीसगढ़ छोड़ें या सुधर जाएं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सख्त संदेश

CM Sai warned Bijapur Journalist Murder

रायपुर: CM Sai warned to Cow Smugglers: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौ तस्करी और गौमांस बिक्री को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि ऐसे अपराधों के लिए छत्तीसगढ़ में कोई जगह नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा कि गौ तस्करी करने वाले या तो अपनी हरकतें बंद कर दें या फिर राज्य छोड़ दें।

Table of Contents

CM Sai warned to Cow Smugglers: गौमांस बिक्री के आरोपियों की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री ने ट्वीट में बताया कि राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने इसे गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि यह न केवल कानूनी उल्लंघन है, बल्कि सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

CM Sai warned to Cow Smugglers: आस्था और कानून का सम्मान अनिवार्य

सीएम साय ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में गौमाता के प्रति सम्मान और संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में सनातन संस्कृति और कानून का सम्मान अनिवार्य है।”

CM Sai warned to Cow Smugglers: गौ संरक्षण पर सरकार की प्रतिबद्धता

छत्तीसगढ़ सरकार गौ संरक्षण और पशु कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के सख्त संदेश के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गौ तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।


Read More:महाकुंभ 2025: सीएम योगी ने पीएम मोदी को प्रयागराज कुंभ मेले का निमंत्रण दिया