रायपुर, 15 अप्रैल 2026: CM Sai taken Cabinet Meeting today: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
CM Sai taken Cabinet Meeting today: बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
- छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी और इसके सदस्यों के चयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
- महिलाओं के नाम पर भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया गया।
- सेवारत, भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को 25 लाख रुपये तक की संपत्ति खरीद पर स्टाम्प शुल्क में 25 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया गया। CM Sai taken Cabinet Meeting today
- छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम, 2015 में संशोधन को मंजूरी दी गई, जिससे सेवा क्षेत्र को स्पष्ट पात्रता, लैंड बैंक के लिए एप्रोच रोड और PPP मॉडल को बढ़ावा मिलेगा।
- गौण खनिज साधारण रेत नियम, 2025 में संशोधन कर सरकारी उपक्रमों को रेत खदानें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया। CM Sai taken Cabinet Meeting today
- छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 में संशोधन कर अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई और 25 हजार से 5 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया।
- दुधारू पशु प्रदाय योजना में सभी सामाजिक वर्गों को शामिल करने और एनडीडीबी के साथ एमओयू में संशोधन को मंजूरी दी गई। CM Sai taken Cabinet Meeting today
- पशुओं के टीकों की समय पर उपलब्धता के लिए National Dairy Development Board की सहायक कंपनी से सीधे खरीदी की अनुमति दी गई। CM Sai taken Cabinet Meeting today
- मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच पेंशन दायित्वों के बंटवारे में 10,536 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की वापसी पर सहमति दी गई, जिसमें शेष राशि छह वार्षिक किश्तों में प्राप्त होगी।
- आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरक व्यवस्था और राज्य में LPG गैस उपलब्धता की समीक्षा की गई।
Read More : आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
















