बड़ी पहल: मुख्यमंत्री साय मंगलवार को 375 एंबुलेंस सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी; स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बूस्ट

हर नागरिक तक समय पर उपचार का संकल्प; 300 BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) , 70 ALS (एडवांस लाइफ सपोर्ट) और 5 नियोनेटल एंबुलेंस शामिल — ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में त्वरित आपात सेवा होगी सशक्त

0
3
cm sai flag off 375 ambulances
cm sai flag off 375 ambulances

रायपुर, 30 मार्च । cm sai flag off 375 ambulances : प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में मंगलवार को दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल एक साथ 375 नई एंबुलेंस (108 एंबुलेंस सेवा) को हरी झंडी दिखाकर पूरे राज्य में रवाना करेंगे।

सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के संकल्प

cm sai flag off 375 ambulances : यह केवल एक लोकार्पण कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि हर नागरिक तक समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के संकल्प का प्रतीक साबित होगा। इसे प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।

300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट

cm sai flag off 375 ambulances : इसमें 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस शामिल हैं। खास बात यह है कि पहली बार 5 नियोनेटल ALS एंबुलेंस भी सेवा में शामिल की गई हैं, जो नवजात शिशुओं की आपात चिकित्सा जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई हैं।

आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता

cm sai flag off 375 ambulances :स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जासयवाल ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति—चाहे वह सड़क दुर्घटना हो, प्रसूति का मामला हो या गंभीर बीमारी, समय पर चिकित्सा सहायता जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाती है।

उन्होने कहा है कि प्रदेशवासियों का स्वास्थ्य, उनकी सुरक्षा और विश्वास ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।

ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ

cm sai flag off 375 ambulances : इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में भी यह व्यवस्था कारगर साबित होगी। गौरतलब है कि पिछले ढाई वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार ने चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार केवल शहरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों तक भी समान रूप से पहुँच सुनिश्चित की है।


Read More : क्या आप निरोगी हैं? स्वस्थ शरीर देता है ये 7 जरूरी संकेत