देहरादून, 22 अप्रैल 2026 । CM Dhami Visited Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।
CM Dhami Visited Kedarnath Dham: मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की
कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
कपाट खुलने के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और उल्लास साफ झलक रहा था।
यात्रा व्यवस्थाओं की वह स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो
CM Dhami Visited Kedarnath Dham: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम सहित चारों धाम उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान हैं और राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं की वह स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखा जाए।
CM Dhami Visited Kedarnath : उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं।
बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे
CM Dhami Visited Kedarnath Dham: इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
वहीं, सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर पीएम मोदी द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट पर आभार जताया।
उन्होंने कहा, “चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता को भी सशक्त बनाती है। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से हम सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
CM Dhami Visited Kedarnath :हम सभी प्रदेशवासी और विश्व भर से आने वाले श्रद्धालु आपके द्वारा दिए गए संकल्पों को आत्मसात कर चारधाम यात्रा-2026 को दिव्य व भव्य बनाएंगे।” –आईएएनएस पीआईएम/पीएम
Read More : गंगा सप्तमी पर गुरु पुष्य योग के साथ पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)















