शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत बालिकाओं ने महिला पुलिस थाना एवं वन स्टॉप सेंटर का किया भ्रमण

Women & Child Development
Women & Child Development

कटनी: Women & Child Development: भारत संस्कार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का निरतंर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के मध्य संपूर्ण प्रदेश में शक्ति अभिनंदन अभियान का आयोजन किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें: ‘सप्तशती के पाठ विधि, विनियोगःमंत्र,शापोद्धार से जगज्जननी माँ भगवती श्री दुर्गा जीआराधना करें

Women & Child Development: जिले में शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बालिकाओं को महिला पुलिस थाना कटनी एंव वन स्टॉप सेंटर कटनी का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण के दौरान सुश्री वनश्री कुर्वेती, सहायक संचालक, महिला एंव बाल विकास, जिला-कटनी, श्रीमती रश्मि सोनकर, महिला थाना प्रभारी, कटनी, मनीष तिवारी, संरक्षण अधिकारी, अनुपमा आटे, परियोजना अधिकारी कटनी शहरी, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर एवं विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

बालिकाओं द्वारा महिला पुलिस थाना का भ्रमण किया गया एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को समीप से समझा गया। श्रीमती रश्मि सोनकर, महिला थाना प्रभारी, कटनी, द्वारा बालिकाओं को भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों से अवगत करवाया गया एवं उनकी पुलिस की कार्य प्रणाली से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। मनीष तिवारी, संरक्षण अधिकारी द्वारा बालिकाओं को चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 एवं पॉक्सों ई-बॉक्स की जानकारी दी गयी। साथ ही बताया कि विपरीत परिस्थितियों में स्वयं का बचाव कैसे करें।

शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत बालिकाओं ने महिला पुलिस थाना एवं वन स्टॉप सेंटर का किया भ्रमण

वन स्टॉप सेंटर कटनी के भ्रमण के दौरान सुश्री वनश्री कुर्वेती, सहायक संचालक, महिला एंव बाल विकास, जिला-कटनी द्वारा बालिकाओं कों महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही उन्हें वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु उपलब्ध अपातकालीन एवं गैर-अपातकालीन सेवाओं एवं महिला हेल्प लाईन 181 के बारे में बताया गया। बालिकाओं द्वारा उत्साह पूर्वक महिला पुलिस थाना एवं वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण किया गया। साथ ही बालिकाओं ने अधिकारियों से रोचक प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान किया जाकर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here