रायपुर;18 नवंबर । CGHB Awas Mela Logo 2025 : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राज्य के नागरिकों को आवासीय योजनाओं की संपूर्ण जानकारी एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 का आयोजन रायपुर के शंकर नगर स्थित BTI ग्राउंड में 23, 24 एवं 25 नवंबर को किया जा रहा है।
अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण
CGHB Awas Mela Logo 2025 : इस मेले के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव द्वारा किया गया। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त अवनीश शरण (IAS) सहित मंडल के सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रत्यक्ष एवं कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से उपस्थित रहे।
गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना गृह निर्माण की सर्वोच्च प्राथमिकता
CGHB Awas Mela Logo 2025 : लोगो अनावरण के अवसर पर अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ आवास उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘आवास मेला 2025’ इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां मंडल की विभिन्न योजनाओं व संपत्तियों को एक ही स्थान पर लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
गृह निर्माण मंडल का बड़ा कदम 2000 करोड़ रु की परियोजनाओं का आयोजन
CGHB Awas Mela Logo 2025 : अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों में राशि रु 2000 करोड़ की परियोजनाओं का आयोजन किया जा रहा है तथा लोगों के लिए योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप में क्रियान्वित हाउसिंग बोर्ड कर पा रहा है।
CGHB Awas Mela Logo 2025 : 1 प्रतिशत राशि जमा कर भवन बुक करा सकेंगे
आवास मेले में नागरिकों को सुविधा प्रदान करने हेतु आवंटी पोर्टल का भी शुभारंभ होगा। मेले में हितग्राही मात्र 1 प्रतिशत राशि जमा कर भवन बुक करा सकेंगे। इसके साथ ही रायपुर, नवा रायपुर एवं आसपास की परियोजनाओं के साइट विज़िट की विशेष व्यवस्था रहेगी तथा घर खरीदने वालों के लिए, बैंकों के माध्यम से लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
CGHB Awas Mela Logo 2025 : निर्माण सामग्री और मानकों की जानकारी
अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने यह जानकारी दी कि बैंकों के स्टॉल में ऋण और किश्त से संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जावेगा । निर्माण सामग्री और विभिन्न निर्माण मानकों से संबंधी स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही BIS भारतीय मानक ब्यूरो का स्टॉल विशेष रूप से घर निर्माण में गुणवत्ता संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। हितग्राहियों के लिए आवास मेला में घर का पंजीयन करने पर विभिन्न उपहार की घोषणा भी की गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे आवास मेला 2025 में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सपनों के घर को साकार करने का अवसर प्राप्त करें।
Read More : एनएमडीसी @68: भारत के अग्रणी लौह अयस्क उत्पादक के रूप में साढ़े छह दशकों से अधिक की उत्कृष्टता का उत्सव मनाया
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार















