रायपुर ; 2 फरवरी । budget India youth : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, मध्यम वर्ग और श्रमिकों के उत्थान में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी साबित होगा।
सरकार ने बजट में तीन प्रमुख कर्तव्यों को केंद्र में रखा
budget India youth : कौशिक ने बताया कि सरकार ने बजट में तीन प्रमुख कर्तव्यों को केंद्र में रखा है: आर्थिक वृद्धि – निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना। जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति – आम नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर प्रदान करना। सबका साथ, सबका विकास – विकास के लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाना।
रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता और सार्वभौमिक सेवाओं के लिए सुधार
budget India youth : उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने घरेलू उत्पादन और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया, आयात पर निर्भरता कम की, और रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता और सार्वभौमिक सेवाओं के लिए सुधार किए।
छत्तीसगढ़ में खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा
budget India youth :कौशिक ने विशेष रूप से इन पहलुओं पर जोर दिया: माइनिंग कॉरिडोर: छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में खनिज आधारित उद्योगों को बढ़ावा और नए रोजगार। गर्ल्स हॉस्टल हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल, जिससे उन्हें कठिन विषयों में शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
budget India youth : बजट भारत को विकसित मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम
मेडिकल टूरिज़्म हब निजी क्षेत्र के साथ पांच क्षेत्रीय मेडिकल टूरिज़्म हब, जो अंतरराष्ट्रीय मरीजों को आकर्षित करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगे। कौशिक ने कहा कि यह बजट भारत को विकसित, आत्मनिर्भर और वैश्विक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
Read More : केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















