दिल्ली में सरकार बदलने के संग अकबर, बाबर और हुमायूं रोड का नाम बदलने की मांग, युवकों ने बोर्ड पर पोती

Boys Protested
Boys Protested

नई दिल्ली: Boys protested to Change Akbar road name: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है। नए मुख्यमंत्री के तौर रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है और पूरी कैबिनेट सरकार की नीतियों को लागू कराने की कोशिशों में जुट गई है। इस बीच राजधानी में एक बार फिर अकबर-बाबर, हुमायूं के नाम पर बने रोड पर संग्राम छिड़ गया है। सुबह 3 लड़के दिल्ली के अकबर-बाबर रोड पर पहुंचे। तीनों ने अकबर, बाबर ओर हुमायूं रोड लिखे बोर्ड पर कालिख पोत नारेबाजी की। लड़कों ने जल्द से जल्द इन सड़कों के नाम को बदलने की मांग रखी।

Boys protested: छत्रपति शिवाजी महाराज का लगाया पोस्टर

प्रदर्शनकारियों ने बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर लगाया और पोस्टर पर दूध से अभिषेक भी किया। विरोध कर रहे तीनों लड़कों ने कहा कि मुगल शासक हमारे ऊपर कलंक हैं। इन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ बहुत गलत किया। इनका कहना था कि आक्रमणकारियों के नाम पर देश की सड़क, धरोहरों के नाम नहीं होने चाहिए।

Boys protested: एनडीएमसी के कर्मचारियों ने अकबर रोड के बोर्ड पर पोती गई कालिख को साफ किया है और युवकों ने जो पोस्टर चिपकाया था उसे हटा दिया है। युवकों ने बोर्ड छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर चस्पा कर इस सड़क  का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज रखने की मांग की है। Boys protested

Boys protested: युवकों का कहना था कि इन सड़कों के नाम आधिकारिक रूप से जल्द से जल्द बदल देना चाहिए। साथ ही युवकों ने यह भी कहा कि वे अपने पूर्वजों के सम्मान के लिए इस तरह के कदम उठाना आवश्यक है ।

Read More:‘हम युद्ध को रोकना चाहते हैं, पुतिन और जेलेंस्की को एक साथ आना होगा’, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर बोले ट्रंप

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here