Bollywood Big : संजय दत्त के खास तोहफे से ‘कांटा लगा गर्ल’ खेलती आईं नजर, शेफाली ने शेयर किया वीडियो

Bollywood Big
Bollywood Big

मुंबई, 9 अगस्त। Bollywood Big :  हिंदी एल्बम सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से मशहूर हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को बॉलीवुड स्टार संजय दत्त से एक दिलचस्प तोहफा मिला। इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में शेयर किया।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खास तोहफे की झलक शेयर की

Bollywood Big : शेफाली ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर खास तोहफे ‘फिजिट स्पिनर’ की झलक शेयर की। क्लिप में शेफाली को ‘फिजिट स्पिनर’ को घुमाते हुए देखा जा सकता है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”फिजिट …स्टाइल में थोड़ा सा।

‘कांटा लगा’ के रिलीज होने के बाद रातोंरात स्टार बन गईं

Bollywood Big शुक्रिया संजय। आप बेहद दयालु हैं।” शेफाली की बात करें तो, वह ‘कांटा लगा गर्ल’ से नाम से मशहूर हैं। वह म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ के रिलीज होने के बाद रातोंरात स्टार बन गईं। इस गाने में उनके सलेक्शन की कहानी भी बेहद दिलचस्प है।

 Bollywood Big:  कॉलेज के बाहर दोस्तों के साथ खड़ी

एक दिन वह कॉलेज के बाहर दोस्तों के साथ खड़ी थीं। इस दौरान गाने के मेकर्स की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने उन्हें म्यूजिक वीडियो का ऑफर दिया। शेफाली इस ऑफर के लिए हां कहना चाहती थीं, लेकिन वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसमें डॉक्टर-इंजीनियर ज्यादा हैं।

Bollywood Big : ऐसे में गाने के लिए परमिशन लेना उनके लिए आसान नहीं था। शेफाली ने अपनी मम्मी को तो मना लिया, लेकिन उनके पिता ने साफ इनकार कर दिया, पर बाद में डायरेक्टर द्वारा बात करने के बाद वह भी मान गए और इस तरह वह ‘कांटा लगा’ गाने में नजर आईं।


यह भी देखें: Jaipur : गलियों में घूमती नजर आईं भूमि पेडनेकर, बहन के साथ ऑटो-रिक्शा राइड का उठाया लुत्फ

 Bollywood Big : शेफाली रियलिटी शो का हिस्सा रहीं

इसके बाद शेफाली ‘बूगी वूगी’, ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रहीं। वह सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी दिखाई दीं।

इस फिल्म में वह बिजली के किरदार में थीं। उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया, जिसे दिवंगत स्टार सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। शेफाली मीका सिंह के म्यूजिक वीडियो ‘होठों पे बस’ में भी नजर आई थीं। इस गाने को खुद मीका सिंह ने गाया है। वह हाल ही में ‘शैतानी रस्में’ में दिखाई दीं।

 

(यह खबर ‘आईएएनएस न्यूज एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए  हिन्द मित्र जिम्मेदार नहीं है.  )

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार