BJP’s first list : कर्नाटक चुनाव के लिए पहली सूची जारी; 189 कैंडिडेट्स का एलान, 52 नए चेहरे….20 मौजूदा विधायकों के टिकट कटा

BJP's
BJP's first list : कर्नाटक चुनाव के लिए पहली सूची जारी; 189 कैंडिडेट्स का एलान, 52 नए चेहरे....20 मौजूदा विधायकों के टिकट कटा

 नई दिल्ली | कर्नाटक चुनाव के लिए राजधानी दिल्ली में चले मंथन के बाद भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 189 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर रहे हैं। इस सूचि में 52 नए कैंडिडेट्स को मौका दिये हैं । भाजपा चुनाव समिति की बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार युवा चेहरों को मौका देते हुए दागी नेताओं से किनारा किया जाना चाहिए।

येदियुरप्पा के बेटे को मिला टिकट
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिकारीपुरा येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट है। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।

बोम्मई अपनी पारंपरिक सीट से लड़ेंगे

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। चिकबल्लापुर सीट से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, 20 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से इनका मुकाबला
राज्य के मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट और मंत्री आर. अशोक दो सीटों पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे। कनकपुरा से कांग्रेस के दिग्गज डीके शिवकुमार से होगा। वी सोमन्ना वरुणा सीट से कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वी सोमन्ना भी चामराजनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की सूची की अहम बातें
  • कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची में 52 नए चेहरे हैं।
  • सूची में आठ महिलाओं को जगह दी गई है।
  • पार्टी महासचिव अरुण सिंह के मुताबिक, भाजपा ने 32 ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।
  • सूची में पांच उम्मीदवार पेशे से वकील और नौ डॉक्टर हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त एक आईएएस, एक आईपीएस और तीन अधिकारियों को टिकट दिया गया है।
  • सूची में 31 परास्नातक और तीन अकादमिक उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

10 मई को होगा मतदान
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here