भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया नई टीम का ऐलान

0
16
BJP New Team Now
BJP New Team Now

रायपुर । BJP New Team Now : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति एवं अनुमति से प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

आठ नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

BJP New Team Now : पार्टी संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। इस नियुक्ति सूची में जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर और सतीश लाटिया को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तीन नेताओं को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

BJP New Team Now : प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई है। इस नई सूची में यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नेताओं को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी

BJP New Team Now : इसके अलावा, प्रदेश मंत्री के रूप में श्रीमती संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेंद्र कुमार वर्मा, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, श्रीमती विद्या सिदार और सुश्री ऋतु चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज और राम गर्ग को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

BJP New Team Now : संगठन ने प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राम गर्ग को सौंपी है। वहीं, पार्टी कार्यालय के प्रभारी अशोक बजाज और सह प्रभारी प्रीतेश गांधी बनाए गए हैं।

BJP New Team Now :  प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर 12 नेताओं की नियुक्ति

संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पार्टी प्रवक्ताओं की नई टीम की घोषणा की है। सांसद संतोष पांडे को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जो पार्टी की ओर से प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

इसके अलावा, प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर 12 नेताओं की नियुक्ति की गई है, देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, श्रीमती किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान, उज्जवल दीपक के नाम शामिल हैं। यह नई टीम आने वाले समय में पार्टी के विचारों और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

BJP New Team Now :  मीडिया विभाग में अहम बदलाव

इसके साथ ही अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक और चुन्नीलाल साहू को सह- संयोजक बनाया गया है। मीडिया विभाग में भी अहम बदलाव किए गए हैं, जिसमें हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक, मितुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक और सुनील पिल्लई को आईटी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

BJP New Team Now :  विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों में बदलाव

भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों और विभागों में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने युवा, महिला और अन्य महत्वपूर्ण मोर्चों के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा की है।

मोर्चा अध्यक्षों की सूची 

  • प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा: राहुल योगराज टिकरिहा
  • प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा: श्रीमती विभा अवस्थी
  • प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा: अशोक साहू
  • प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा: आलोक सिंह ठाकुर
  • प्रदेश अध्यक्ष, अजा मोर्चा: डॉ. सनम जांगड़े
  • प्रदेश अध्यक्ष, अजजा मोर्चा: सत्यनारायण सिंह
  • प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा: मखमूर इकबाल खान 

BJP New Team Now :  भाजपा में हुई नई नियुक्तियों में नए चेहरों के शामिल होने से संगठन में नई ऊर्जा आएगी और उसे और अधिक मजबूती मिलेगी। इन नियुक्तियों को संगठन को आने वाले समय के लिए तैयार करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।


Read More: Dausa Road Accident : दौसा में भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित नेताओं ने जताया दुख


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार