BJP First List 2024 : भाजपा ने 18वीं लोकसभा के 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की,सूची में 28 महिलाएं,47 युवा को शामिल किये

BJP First List 2024 : उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26 , मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की नौ , असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11 , दिल्ली की पांच, जम्मू कश्मीर की दो, उत्तराखंड की तीन, गोवा, अंडमान-निकाेबार और दमन-दीव की एक-एक सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये.

BJP First List 2024
BJP First List 2024
नई दिल्ली | BJP First List 2024 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 18वीं लोकसभा के चुनावों के लिए शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित 34 कैबिनेट एवं राज्य मंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं।
BJP First List 2024 : प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी एवं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में विगत 29 फरवरी को पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में रात भर चली पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गयी थी।
भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी के उपाध्यक्ष बैजयंत पाण्डा ने आज यहां भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में इन नामों की घोषणा की और कहा, “जनता के आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार भी पिछले दो बार से अधिक बहुमत से जन जन की आकांक्षा पूरी करने वाली सरकार फिर से बनेगी। देश भर में आवाज़ आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार।”
तावड़े ने कहा कि ये 195 सीटें 16 राज्यों एवं दो केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से उम्मीदवार होंगे। गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान की कोटा सीट से और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ,c पुन:उम्मीदवार होंगे।
BJP First List 2024 : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से उतारा गया है जहां वह पहले भी सांसद रह चुके हैं। इसी प्रकार से त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को त्रिपुरा पश्चिम से टिकट दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस सूची में 34 केन्द्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं। सूची में 28 महिलाएं, 50 वर्ष से कम आयु के 47 युवा, अनुसूचित जाति के 27 और अनुसूचित जनजाति के 18 तथा अन्य पिछड़े वर्ग के 57 उम्मीदवार शामिल हैं।
BJP First List 2024 : उन्होंने जानकारी दी कि राज्यवार सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26 , मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की नौ , असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11 , दिल्ली की पांच, जम्मू कश्मीर की दो, उत्तराखंड की तीन, गोवा, अंडमान-निकाेबार और दमन-दीव की एक-एक सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।
BJP First List 2024 : केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन एवं जयंत सिन्हा, साध्वी प्रज्ञा भारती, के टिकट काटे गये हैं। दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री सुश्री बांसुरी स्वराज को उतारा गया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनकी पारंपरिक सीट गुना शिवपुरी से टिकट दिया गया है जबकि केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को अलवर से उम्मीदवार बनाया गया है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को बेंगलुरु से हटा कर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से उतारा गया है।
BJP First List 2024 : दिल्ली की पांच सीटों में से चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये गये हैं जिनमें से तीन नये चेहरे हैं। उत्तर प्रदेश की 51 सीटों में से 47 मौजूदा सीटों में सभी पर पुराने चेहरों पर फिर भरोसा किया गया है। मध्य प्रदेश में 24 सीटों में से दस सीटों पर नये चेहरे उतारे गये हैं। राजस्थान में पांच नये चेहरे आये हैं।
.
BJP First List 2024 : भाजपा ने 18वीं लोकसभा के 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कीBJP First List 2024 : भाजपा ने 18वीं लोकसभा के 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
BJP First List 2024 : भाजपा ने 18वीं लोकसभा के 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कीBJP First List 2024 : भाजपा ने 18वीं लोकसभा के 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कीBJP First List 2024 : भाजपा ने 18वीं लोकसभा के 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here