BJP : भाजपा ने पर्यवेक्षकों के नामों का एलान… सीएम को लेकर मंथन

BJP
BJP : भाजपा ने पर्यवेक्षकों के नामों का एलान... सीएम को लेकर मंथन

नयी दिल्ली, 08 दिसम्बर | BJP :  भाजपा ने पर्यवेक्षकों के नामों का एलान… सीएम को लेकर मंथन जारी है । भारतीय जनता पार्टी  ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की है।

महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये पर्यवेक्षक अपने अपने नामित राज्यों में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव कराएंगे जो राज्य का मुख्यमंत्री पद संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ के लिए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर केन्द्रीय नेताओं में मंथन जारी है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन और नियुक्त पर्यवेक्षक आज शुक्रवार को रायपुर सकते हैं। यहां विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार को विधायक दल की बैठक होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का घोषणा किया जा सकता है।

Read More : PM Modi : रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के CM बनने पर दी बधाई

भाजपा ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को राजस्थान और भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव कराएंगे जो राज्य का मुख्यमंत्री पद संभालेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को मध्य प्रदेश तथा केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव कराएंगे जो राज्य का मुख्यमंत्री पद संभालेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here