झीरम हमले के बाद कांग्रेस के लोग अपने ही नेताओं पर संदेह कर रहे हैं – भाजपा

0
22
BJP aarop Jheeram attack Congress
BJP aarop Jheeram attack Congress

रायपुर 4 जनवरी । BJP aarop Jheeram attack Congress :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता के पद से हटाकर कांग्रेस नेता विकास तिवारी को ‘सच बोलने की सजा‘ दीगई है।

दीपक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी 

BJP aarop Jheeram attack Congress : दीपक ने कहा कि कांग्रेस दूसरों पर कीचड़ उछालने की राजनीति तो खूब करती है, लेकिन अपने कीचड़ सने हाथों की सफाई की नसीहत कांग्रेस को कितनी नागवार गुजरी और विकास तिवारी को कांग्रेस के प्रवक्ता के पद से हटाकर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज दिया। लोकतंत्र की हत्या होने की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी में ख़ुद आंतरिक लोकतंत्र की कमी है और किसी भी कार्यकर्ता द्वारा प्रश्न उठाना कांग्रेस पार्टी को स्वीकार नहीं है।

कांग्रेस नेताओं को अपना नार्काे टेस्ट कराने में इतनी बेचैनी क्यों हो रही है ?

BJP aarop Jheeram attack Congress : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का नार्काे टेस्ट कराने का शोर मचाते कांग्रेस नेताओं को अपना नार्काे टेस्ट कराने में इतनी बेचैनी क्यों हो रही है? झीरम घाटी के नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की शहादत पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकते आ रहे कांग्रेस नेताओं को अब क्या अपने बेनकाब होने का डर सता रहा है? श्री दीपक ने कहा कि झीरम हमले के बाद कांग्रेस के लोग अपने ही नेताओं पर संदेह कर रहे है।

BJP aarop Jheeram attack Congress : आखिर झीरम का सच सामने क्यों नहीं आने दे रहे हैं?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दीपक ने कहा कि अपने कोट की जेब में झीरम घटना के सबूत लेकर घूमने की डींगें हाँकते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आखिर झीरम का सच सामने क्यों नहीं आने दे रहे हैं? झीरम काण्ड पर न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखकर बघेल ने किन-किनको बचाने का प्रयास किया? दीपक ने कहा कि कांग्रेस नेता झीरम काण्ड का सच सामने लाकर शहीद कांग्रेस नेताओं के परिजनों को इंसाफ दिल्लाने में क्यों हिचकिचा रहे हैं? क्या नक्सलियों के साथ कांग्रेस का दोस्ताना और भाईचारा उन कांग्रेस नेताओं की शहादत पर भारी पड़ रहा है?


Read More : भारत स्टील 2026 के लिए इस्पात मंत्रालय को मीडिया भागीदारों की जरुरत

#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार