Birthday Girl : कंगना रनौत ने मां वैष्णो देवी का लिया आशीर्वाद, भैरो बाबा की लगाई हाजिरी

बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 35 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल और अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन लेने पहुंची। उन्होंने अपने जन्मदिन पर मां वैष्णो देवी के साथ भगवान भैरों का भी आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा – ‘आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर मां वैष्णो वैष्णो देवी जी के दर्शन किए। उनके और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ ये साल खूबसूरत हो। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।’

क्वीन’ स्टार ने  वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नीले रंग का डिजाइनर कुर्ता, लाल सलवार और पीले रंग का दुपट्टा पहना हुआ था। इस दौरान वो काफी खुश नजर आईं।  एक्ट्रेस वैष्णो देवी माता के दर्शन करने बाद भैरो बाबा के दर्शन के लिए भी गईं। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ एक लंबा नोट लिखकर फोटो शेयर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here