बिलासपुर के मस्तूरी में चली गोली कांग्रेस का जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह का हालात नाजुक, हॉस्पिटल में भर्ती

bilaspur masturi firing
bilaspur masturi firing

बिलासपुर 28 अक्टूबर । bilaspur masturi firing : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे कांग्रेस जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह (Nitesh Singh) के निजी ऑफिस के सामने फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाश अचानक आए और बिना कुछ बोले गोलियां चला दीं।

चार बाइक सवार शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं

bilaspur masturi firing : चार बाइक सवार शूटरों ने ताबड़तोड़ 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से जख्मी चंद्रकांत सिंह ठाकुर (रिश्तेदार) और राजू ठाकुर (कर्मचारी) को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया

घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital Bilaspur) ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार दोनों की स्थिति पर नजर रखे हुए है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक बयान दर्ज किए हैं और घायलों से हमलावरों की पहचान के संकेत जुटाने की कोशिश की जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर, अलर्ट जारी

bilaspur masturi firing :  नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में एक युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे युवक की कमर (Waist) को गोली छूकर निकल गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान नितेश सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक (Licensed Gun) से जवाबी फायरिंग की, जिससे हमलावर डरकर मौके से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

bilaspur masturi firing :  घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी (SSP) रजनेश सिंह (Rajnesh Singh) खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के थानों को हाई अलर्ट पर रखा है और तोरवा (Torwa) तथा मस्तूरी (Masturi) इलाके में नाकेबंदी के आदेश दिए हैं।

bilaspur masturi firing :  चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा मामला

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए जनपद चुनाव (Janpad Election) के दौरान नितेश सिंह के समर्थकों का एक गुट दूसरे गुट से भिड़ गया था। इस फायरिंग को उसी चुनावी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इस पर कुछ भी कहने से बच रही है और सभी एंगल से जांच जारी है।


Read More :  जशपुर जिले के सन्ना पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने हेतु एनटीपीसी के साथ हुआ एग्रीमेंट


#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार