नई दिल्ली, 14 नवंबर । Bihar NDA’s performance : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच भाजपा शासित राज्यों से बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बिहार में एनडीए के प्रदर्शन को ‘डबल इंजन’ पर जनता की मुहर बताया है।
मुख्यमंत्री धामी : मोदीमय हुआ बिहार
Bihar NDA’s performance : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “मोदीमय हुआ बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण राष्ट्र में हो रहे विकास के महायज्ञ का प्रतिफल है। यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करती।”
मोदीमय हुआ बिहार..!
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र में हो रहे विकास के महायज्ञ का प्रतिफल है। यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता से किसी भी तरह का समझौता… pic.twitter.com/oKPOwVFzdi
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 14, 2025
अवसरवाद, परिवारवाद की राजनीति को जनता पूरी तरह नकार
Bihar NDA’s performance : उन्होंने लिखा, “महागठबंधन की करारी हार साबित करती है कि अवसरवाद, परिवारवाद, अव्यवस्था और दुष्प्रचार की राजनीति को जनता अब पूरी तरह नकार चुकी है। यह विजय जनता के विश्वास, संगठन की निरंतर मेहनत और जनसेवा के प्रति एनडीए के अटूट संकल्प की पुष्टि है। सभी विजयी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई।”
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस : बिहार का ऐतिहासिक जनादेश
Bihar NDA’s performance : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “बिहार का ऐतिहासिक जनादेश। जनता ने फिर चुना विकास और सुशासन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में, बिहार में एनडीए की प्रचंड व अभूतपूर्व जीत के लिए बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और मतदाताओं का हृदय से अभिनंदन एवं आभार।”
बिहार का ऐतिहासिक जनादेश!
जनता ने फिर चुना विकास और सुशासन!मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. जे. पी. नड्डा जी के मार्गदर्शन में,
बिहार में एनडीए की प्रचंड व अभूतपूर्व जीत के लिए
बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवालजी, बिहार… pic.twitter.com/G6zoIexmip— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 14, 2025
मुख्यमंत्री योगी : एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय
Bihar NDA’s performance : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं जनता-जनार्दन का अभिनंदन। यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर बिहार की जनता के अटूट विश्वास की मुहर है। यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है, जिस पर नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।”
बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय की समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं जनता-जनार्दन का अभिनंदन!
यह ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 14, 2025
मुख्यमंत्री साय : बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत
Bihar NDA’s performance : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा, “दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर चुना है। ऐसा देखा जाता है कि कई बार सत्ता में रहने के बाद सत्ताधारी दल को ‘एंटी इंकम्बेंसी’ झेलनी पड़ती है।
दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर चुना है।
ऐसा देखा जाता है कि कई बार…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 14, 2025
Bihar NDA’s performance : भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा नीत गठबंधन ने यह साबित किया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरकर आप बार-बार आशीर्वाद पा सकते हैं। बिहार की जनता को धन्यवाद। बिहार में भी डबल इंजन की सरकार आगे और तेजी से प्रदेश का विकास करे, यही शुभकामना है।”(आईएएनएस)
Read More : बिहार में सभी एग्जिट पोल एनडीए सरकार बना रहे? जानिए क्या है पोल ऑफ पोल्स का अनुमान
#छत्तीसगढ,#मध्यप्रदेश#महाराष्ट्र,#उत्तर प्रदेश,#बिहार
















