बिहार: कटिहार में बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, कई घायल

bihar katihar
bihar katihar

कटिहार, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। bihar katihar :  बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक यात्री बस और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल होने की सूचना है।

Table of Contents

घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के गेड़ाबाड़ी की है

bihar katihar :  पुलिस के मुताबिक, यह घटना गेड़ाबाड़ी की है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के बसगाड़ा चौक बकरी फार्म के पास हुई। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिकअप सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इस आमने-सामने की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई

bihar katihar :  कटिहार पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि आज शनिवार को कटिहार जिले के थाना कोढ़ा क्षेत्र अंतर्गत गेड़ाबाड़ी के समीप एक बस एवं पिकअप वाहन के बीच भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें अब तक इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

दुर्घटना में 25 घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पतालों इलाज 

bihar katihar :  दुर्घटना में घायल लगभग 23 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर विधि-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया जा रहा है। जिनका इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में जारी है ।

bihar katihar :  घटना के बाद इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित

इधर, सभी शवों को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंच गई और राहत और बचाव में जुट गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। –आईएएनएस एमएनपी/डीएससी


Read More :  आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती


#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार 

(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)