कटिहार, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। bihar falka : बिहार में कटिहार जिले के फालका थाना पुलिस की हिरासत में एक युवक कैलू यादव उर्फ राकेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण और युवक के परिजन थाने के सामने उग्र हो गए। सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
bihar falka : परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले कैलू यादव को नशीले पदार्थ (स्मैक) बेचने और सेवन करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कैलू यादव के साथ थाने में बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मारपीट के कारण उसके शरीर में अंदरूनी चोटें लगीं, जिनकी वजह से उसने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर से भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
bihar falka : परिजन का कहना है कि अगर वह अपराधी था, तो उसे अदालत में पेश किया जाता, लेकिन पुलिस ने उसे पीट-पीटकर जान से मार दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही फैली इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीण और मृतक के परिजन सड़कों पर उतर आए और थाने का घेराव कर दिया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात
bihar falka : इस बीच पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा मिले।
पीट-पीटकर मारने का हक पुलिस को किसने दिया ?
bihar falka : परिजन ने सवाल उठाया कि पुलिस को किसी को पीट-पीटकर मारने का अधिकार किसने दिया। युवक के पीड़ित परिजन ने कहा, “मेरे भतीजे को पुलिस ने मार डाला। अगर उसने गुनाह किया था तो उसे अदालत ले जाते, लेकिन उसे पीट-पीटकर जान से मारने का हक पुलिस को किसने दिया?” –आईएएनएस पीआईएम/वीसी
Read More : ईरान ने एफ15 के बाद अमेरिका के ए10 युद्धक विमान को भी मार गिराया, लापता पायलट की तलाश
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
(यह खबर आईएएनएस समाचार एजेंसी के जरिए ली गई है। हिंद मित्र इसकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है।)
















