एम एम डी स्कूल के बच्चों द्वारा पर्यावरण जागरूकता पर निकाली गई विशाल रैली

Environment Awareness
Environment Awareness

रायपुर: Environment Awareness: सरस्वती शिक्षा मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल और एम एम डी हायर सेकेंडरी स्कूल छत्तीसगढ़ नगर के तत्वाधान में बच्चो द्वारा विशाल वृक्षारोपण रैली निकाली गई स्लोगन व पोस्टर के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया साथ में घर-घर पौधे बांटे गए टिकरापारा थाना में भी बच्चों ने वृक्षारोपण किया।

Table of Contents

Environment Awareness: बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को भेंट किए पौधें

यह रैली स्कूल से हरिभूमि प्रेस होते हुए सिद्धार्थ चौक से टिकरापारा थाने होते हुए वापस स्कूल लाया गया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को पौधें भेंट किए । बच्चों में काफी उत्सुकता रही और पेरेंट्स भी इसके लिए जागरूक हुए।

Read More: मोदी सरकार 3.0 के पेश हुए प्रथम बजट में अमृतकाल विजन 2047 की स्पष्ट झलक

सभी लोगो के द्वारा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का दृढ़ संकल्प लिया गया।इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर शरद दुबे, प्राचार्या श्रीमती इंद्राणी दुबे, विद्यालय के शिक्षक धनंजय महापात्र, रेणु गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।