संपादकीय, कुलदीप शुक्ला | Big change in India-US Donald Trump 2 Time : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के फिर से राष्ट्रपति बनने से भारत-अमेरिका के संबंधों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखे जा सकते हैं। ट्रम्प की नीतियां, खासकर चीन के खिलाफ और आतंकवाद के मुद्दों पर, भारत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती हैं।
ट्रम्प की चीन विरोधी नीति और वैश्विक सप्लाई चेन से चीन को हटाने का उद्देश्य भारत को एक वैकल्पिक बाजार के रूप में और अधिक मजबूत बना सकता है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में विदेशी निवेश में वृद्धि की संभावना है और भारत में नई कंपनियां और उद्योग स्थापित हो सकते हैं। जिससे भारत को एक प्रमुख वैकल्पिक बाजार के रूप में देखा जा रहा है।
भारत में विदेशी निवेश में वृद्धि होने की संभावना
Big change in India-US Donald Trump 2 Time : चीन पर निर्भरता कम होने से भारत में विदेशी निवेश में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही, इस बदलाव से भारत का विनिर्माण और प्रौद्योगिकी क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ सकता है।
भारत में अमेरिकी निवेश बढ़ने की संभावना है, खासकर कि अगर टेस्ला जैसी कंपनियों के लिए अनुकूल माहौल बनता है। इसके अलावा, नोमुरा जैसी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों का आकलन है कि ट्रम्प की नीतियों से भारत, जापान और मलेशिया को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Big change in India-US Donald Trump 2 Time : रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना
रूस के प्रति ट्रम्प का नरम रुख भी भारत के लिए सकारात्मक है, क्योंकि इससे भारत-रूस के बीच रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में साझेदारी निर्बाध रूप से जारी रह सकती है। ट्रम्प ने खुद को भारत का “सच्चा दोस्त” बताया है, और उनके शासन में भारतीयों के लिए अमेरिका में नए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है, जिसमें आईटी सेक्टर में 20 हजार से ज्यादा नौकरियों का योगदान हो सकता है।
Big change in India-US Donald Trump 2 Time : ग्रीन कार्ड देने का ट्रम्प का वादा
इस प्रकार ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने से भारत के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुल सकते हैं। भारत के छात्रों के लिए ग्रीन कार्ड देने का ट्रम्प का वादा एक बड़ा कदम हो सकता है, जिससे 5 लाख भारतीय छात्रों को लाभ मिल सकता है। इससे भारत-अमेरिका के बीच शैक्षिक और पेशेवर सहयोग और मजबूत होगा, और भारतीय छात्रों को अमेरिका में स्थायी निवास का मार्ग मिल सकता है।
Big change in India-US Donald Trump 2 Time : भारत के लिए एफ-35 फाइटर जेट की संभावना
इसके अतिरिक्त, भारत के लिए एफ-35 फाइटर जेट की संभावना भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में उन्होंने भारत को 30,000 करोड़ रुपये के सैन्य उपकरण बेचने की बात कही थी, हालांकि, बाइडेन के समय में सबमरीन और ड्रोन जैसे सौदे तो हुए, लेकिन एफ-35 फाइटर जेट का सौदा नहीं हो पाया। एफ-35 भारत के लिए एक अत्याधुनिक और उच्च-स्तरीय लड़ाकू विमान है, जिसकी मदद से भारतीय वायुसेना की ताकत में भारी इजाफा हो सकता है।
Big change in India-US Donald Trump 2 Time : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूती मिल सकती
आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका सहयोग को और मजबूती मिल सकती है। ट्रम्प की नीतियां आतंकवाद के खिलाफ सख्त रही हैं, और उन्होंने 2020 में पाकिस्तान को आतंकियों को पनाह देने के कारण उसकी सैन्य और आर्थिक सहायता को बंद कर दिया था। इससे भारत के लिए सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ मजबूत समर्थन मिल सकता है।
Big change in India-US Donald Trump 2 Time : भारत के लिए एक और महत्वपूर्ण मुद्दा कनाडा और अमेरिका में खालिस्तानी तत्वों की बढ़ती गतिविधियाँ हैं। ट्रम्प के सहयोग से इन देशों में खालिस्तानी आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई संभव हो सकती है। अगर दोनों देश इस मुद्दे पर साथ आते हैं, तो खालिस्तानी गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सकती है, और आतंकवादी तत्वों का प्रत्यर्पण भी संभव हो सकता है।
Big change in India-US Donald Trump 2 Time : वीजा नीतियां भारतीयों के लिए बाधा बन सकती हैं
ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने से भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन कुछ चुनौतियों की आशंका भी है। ट्रम्प ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय सामान पर 200% तक टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी थी, जो भारत के लिए एक गंभीर मुद्दा हो सकता है। टैरिफ बढ़ने से भारतीय निर्यातकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और अमेरिका में भारतीय सामान की प्रतिस्पर्धात्मकता पर असर पड़ेगा।
Big change in India-US Donald Trump 2 Time : इसके अलावा, ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में भारतीयों के एच-1बी वर्क वीज़ा में भी 13% की कमी आई थी। अगर यह रुझान जारी रहता है, तो भारतीय पेशेवरों के लिए अमेरिका में रोजगार प्राप्त करना और कठिन हो सकता है। भारत के पूर्व राजनयिक ने भी इस बात पर जोर दिया है कि ट्रम्प की वीजा नीतियां भारतीयों के लिए बाधा बन सकती हैं, और इससे भारत-अमेरिका के आर्थिक संबंधों पर भी असर पड़ सकता है।