मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने क्षिप्रा के तट पर सूर्यदेव को अर्ध्य दी और नवसंवत्सर पर ऊर्जा का नव घोष किया; प्रदेशवासियों शुभकामनाएं दीं

0
28
Best Wishes Vikram Samvat 2082 Now
Best Wishes Vikram Samvat 2082 Now

उज्जैन;30 मार्च । Best Wishes Vikram Samvat 2082 Now : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का पूजन किया। प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष, विक्रम संवत् 2082 और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने परंपरागत रूप से विक्रम ध्वज और गुड़ी का पूजन भी किया। उज्जैन का यह आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है।

Best Wishes Vikram Samvat 2082 Now : मुख्यमंत्री ने राम मंदिर की स्थापना और रामनवमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा को गर्व का विषय बताया। उन्होंने महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल के लोकार्पण की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया

Best Wishes Vikram Samvat 2082 Now : मुख्यमंत्री मोहन यादव का देर रात अपने गृह नगर उज्जैन आगमन और सुबह क्षिप्रा नदी के तट पर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन के अवसर पर उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। विक्रम ध्वज और गुड़ी का पूजन भी किया। यह पूजा भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और विक्रम संवत् 2082 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में की गई। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश और देश के लोगों को नए साल की बधाई दी।

Best Wishes Vikram Samvat 2082 Now : हेरिटेज होटल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एक तरफ राम मंदिर बन गया है। वहीं दूसरी तरफ, रामनवमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका जाएंगे। मुख्यमंत्री ने महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का उद्घाटन भी किया। उन्होंने इस होटल के बारे में बताते हुए कहा कि इसके हर कमरे को शाही अंदाज में बनाया गया है। हर कमरे का नाम उज्जैन के राजा-महाराजाओं के नाम पर रखा गया है।

Best Wishes Vikram Samvat 2082 Now : धूमधाम से मनाया जा रहा विक्रम नववर्ष

विक्रम नववर्ष 2082 का उल्लास न केवल उज्जैन बल्कि पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हो रही है, शोभायात्राएँ निकाली जा रही हैं, और घरों एवं सार्वजनिक स्थलों को सुंदर रूप से सजाया गया है।

Best Wishes Vikram Samvat 2082 Now : लोगों में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण अवसर है।


Read More: दमोह में हिंदू संगठन का हंगामा, सीएमओ के मुंह पर पोती कालिख


 

#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार