Bastar Dussehra : सीएम साय ने ली “बस्तर दशहरा पर्व” के सफल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक

Bastar Dussehra
Bastar Dussehra

 रायपुर | Bastar Dussehra : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में ऐतिहासिक “बस्तर दशहरा पर्व” के सफल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान, बस्तर दशहरा की गरिमा के अनुरूप पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर

Bastar Dussehra : 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर है, जो पिछले महीने 4 अगस्त को हरेली अमावस्या पर पाट जात्रा पूजा से शुरू हुआ है और 19 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। यह पर्व हमारे जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है।

Bastar Dussehra : बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव , कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , बस्तर सांसद  महेश कश्यप , कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी उपस्थित रहीं।


यह भी पढ़ें: Chakradhar Samaaroh 2024 : चक्रधर समारोह में 12 वर्षीय सौम्या देंगी अपनी कत्थक प्रस्तुति

 
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here