नासिक 28 मार्च । ashok kharat : अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा इन दिनों महाराष्ट्र के नासिक में ठगी और कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी (SIT) उसके पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही है।
अशोक खरात पर रेप, धोखाधड़ी और हत्या जैसे गंभीर आरोप
ashok kharat : नासिक में खुद को ज्योतिष बताने वाले अशोक खरात पर रेप, धोखाधड़ी और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसने महिलाओं को ‘अप्सरा’ बताकर यौन शोषण किया, गर्भपात कराया और शादी का झांसा दिया। एक किसान ने अपने भाई की हत्या का आरोप भी खरात पर लगाया है ।
‘तुर्की शहद’ के नाम पर लोगों को ठगता था
ashok kharat : जांच में खुलासा हुआ है कि अशोक खरात ‘तुर्की शहद’ के नाम पर लोगों को ठगता था। वह इस शहद को दुर्लभ, चमत्कारी और शक्ति बढ़ाने वाला बताकर बेचता था और खासतौर पर यौन समस्याओं से परेशान लोगों को निशाना बनाता था। इस तथाकथित ‘एल्विश हनी’ की कीमत करीब 9 लाख रुपये प्रति किलो तक वसूली जाती थी।
ashok kharat : कारोबारी और नेता भी फंसे
सूत्रों के मुताबिक, ठगी से हासिल रकम को सीधे रखने के बजाय ट्रस्ट के खातों में जमा कराया जाता था, जिससे काले धन को सफेद करने की कोशिश की जाती थी। इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की आशंका जताई जा रही है, जिसमें कुछ कारोबारी और कथित तौर पर राजनीतिक हस्तियां भी फंसने की बात सामने आई है।
आरोपी के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज
ashok kharat : अब तक आरोपी के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें धोखाधड़ी, महिलाओं से कथित शोषण और अंधविश्वास फैलाकर ठगी जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने संभावित पीड़ितों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है ।
ashok kharat : बड़े खुलासों की संभावना
पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई पर फैसला होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
100 अश्लील वीडियो, 1500 करोड़ की संपत्ति अशोक खरात केस में बड़े खुलासे
ashok kharat : जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। SIT को अशोक खरात से जुड़े करीब 100 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इसके अलावा उनके पास करीब 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की बात भी सामने आई है। अब इस मामले में आयकर विभाग भी सक्रिय हो गया है और खरात तथा उनसे जुड़े लोगों की संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहा है। वहीं साइबर पुलिस इन आपत्तिजनक वीडियो की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल किस तरह किया गया।
ashok kharat : हत्या का भी आरोप
वहीं नासिक के गवलाने गांव के किसान विलास जाधव ने खरात पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जमीन विवाद के मामले में अदालत का फैसला आने से पहले ही उनके भाई की संदिग्ध सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसे वे साजिश मानते हैं।
ashok kharat : जाधव के मुताबिक, वर्ष 2022 में इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन कथित तौर पर आरोपी के प्रभावशाली संबंधों के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है और मामले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।
Read More : IPL 2026 RCB vs SRH: डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने सीजन का आगाज़ किया जीत के साथ, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
















